संकल्प जितना बड़ा, सफलता उतनी बड़ी-साध्वी शीतलगुणाश्री
धर्मसभा का आयोजन
बैंगलोर
Published: June 19, 2022 09:01:12 am
बेंगलूरु. वासुपूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ इटा गार्डन में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि सत्य वह पूंजी है, जिसे पहले व्यय करना पड़ता है किन्तु जीवन भर आनंद की प्राप्ति होती है। जबकि असत्य वह ऋण है, जिससे क्षणिक सुख प्राप्त तो हो जाता है किंतु आजीवन ब्याज सहित ऋण चुकाना पड़ता है। साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि मनुष्य जीवन में अपनी भूल ढ़ंढना सबसे कठिन काम है। जिन आंखों पर सही नम्बर का चश्मा लगाने पर सभी की गलतियां साफ दिखाई पड़ जाती है, उन्हीं नयनों से अपने दोष सूझते नहीं। ऐसे भ्रम के कर्मबंधन बन्धते तो बड़ी आसानी से हैं लेकिन कटते हैं बड़ी मुश्किल से। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि जीवदया में किया गया परमार्थ का पुण्य कभी खाली नहीं जाता है। इसका फल सार्थक सिद्ध होता है। मनुष्य स्वार्थ के कारण अवसरवादी बनता जा रहा है जब वह परेशानी में होता है तब धर्म की ओर आता है। यदि व्यक्ति समय रहते हैं निरंतर धर्म करता रहे तो उसके जीवन में कभी भी कष्ट नहीं आता है। संकल्प शक्ति की उर्जा जगाता है वह परमात्मा का स्वरूप बनता है। संकल्प जितना बड़ा होगा सफलता उतनी बड़ी होगी। खाना पीना तो पशु पक्षी भी करते हैं। अहंकार जीवन को खोखला कर रहा है। अपना पराया के भेद को मिटाएं। संकल्प नहीं तो सामान्य संकल्प लेकर धर्म पुण्य का कार्य करना चाहिए जिस प्रकार सबरी ने रामजी का संकल्प लिया था तो 1 दिन राम को आना ही पड़ा। सूरदास आंखों से अंधे थे। लेकिन उन्होंने समाज को सच्चाई और धर्म की राह दिखाई। जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। स्वार्थ के कारण आदमी इतना अंधा हो गया है कि वह पाप कर्म करने को मजबूर हो गया है। स्वार्थ आत्मा को गिराने वाला है। लेकिन स्वार्थ के लिए पाप कर रहा है जबकि स्वार्थ का त्याग करना चाहिए संकल्प शक्ति से बीमारी मिटेगी व्यापार में सफलता मिलती है। धर्म का सम्मान करेगा तो धर्म उसका सम्मान करेगा। इटा गार्डन के श्रद्धालुओं ने भावभीना स्वागत अभिनन्दन किया। सभा का संचालन पृथ्वीराज वेदमूथा ने किया। विमल कुमार सेठ, जितेन्द्रकुमार सेठ, मंजुला सेठ निर्मलादेवी गोखरू ने सेवा भक्ति का लाभ लिया।

संकल्प जितना बड़ा, सफलता उतनी बड़ी-साध्वी शीतलगुणाश्री
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
