बैंगलोर

कावेरी नदी में विसर्जित हुई अनंत कुमार की अस्थियां

अनंत कुमार के भाई नंद कुमार ने यह रस्म अदा की।

बैंगलोरNov 15, 2018 / 06:59 pm

Ram Naresh Gautam

कावेरी नदी में विसर्जित हुई अनंत कुमार की अस्थियां

मण्ड्या. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत एचएन अनंत कुमार की अस्थियों का बुधवार को श्रीरंगपट्टण में कावेरी नदी में विसर्जन किया गया। पंडित वानु प्रकाश शर्मा ने अनंत कुमार के अस्थि कलश को विधि-विधान पूर्वक कावेरी नदी में विसर्जित करवाया।
अनंत कुमार के भाई नंद कुमार ने यह रस्म अदा की। इस अवसर पर मैसूरु के विधायक नागेद्रा, सासंद प्रहलाद जोशी, सासंद प्रताप सिम्हा, विधायक रामदास सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।


श्रद्धांजलि सभा स्थगित
अनंत कुमार के पुण्य स्मरण के क्रम में गुरुवार शाम 5 बजे नेशनल कॉलेज मैदान में प्रस्तावित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री आर.अशोक ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि विभिन्न मठों के मठ प्रमुखों व विभिन्न दलों के नेताओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समय का तालमेल बनाने के मकसद से कार्यक्रम स्थगित किया गया है। जल्द ही नई तारीख व समय तय किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.