केजीएफ में खुल जा सिम सिम आध्यात्मिक प्रतियोगिता
केजीएफ. साध्वी लावण्यश्री आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रतियोगिता खुल जा सिमसिम का तेरापंथ समाज के तत्वावधान में केजीफ में आयोजित की गई। साध्वी लावण्यश्री की प्रेरणा एवं साध्वी सिद्धांतश्री और साध्वी दर्शितप्रभा ने रोचक एवं ज्ञान वर्धक प्रश्न तैयार किए। सूर्य, चन्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र एवं तारा यह पांच ग्रप बनाए गए। इसमें कुल छह राउंड रखे गए। प्रथम दो राउंड में साध्वी ने प्रश्न पूछे। प्रोजक्टर पर सही-गलत प्रश्न, पिक्चर्स राउंड के माध्यम से गीत का संगान करना, पहेली राउंड आदि के माध्यम से बहुत ही रोमांचक प्रश्न पूछे गए। सभी ग्रुपों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और उत्तर दिए।
इस प्रतियोगिता की मुख्य संयोजिका कान्ता सेठिया का विशेष श्रम एवं ते.म.म की मंत्री प्रिया बांठिया ने संचालन किया। इसमें निर्णायक प्रवीण सेठिया को बनाया गया। खुल जा सिम सिम गिफ्ट बॉक्स देने में सिद्धि सेठिया ने अपना कार्य किया। आभार सभा के मंत्री संतोष बांठिया ने जताया। 30 प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान पर रहे ग्रह ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। सभी ने साध्वी को निवेदन किया की ऐसी प्रतियोगिता रखने से सबमें ज्ञान का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान सभी में उत्साह एवं उमंग की लहर बनी रही।