scriptविश्व के सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना | The goal of all the creatures of the world is to get happiness | Patrika News

विश्व के सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना

locationबैंगलोरPublished: Mar 19, 2019 01:05:15 am

अजीतनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ तुमकूरु में महाशतावधानी अभिनन्दनचन्द्र सागर ने सुख के बारे में समझाया कि सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना है।

विश्व के सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना

विश्व के सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना

बेंगलूरु. अजीतनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ तुमकूरु में महाशतावधानी अभिनन्दनचन्द्र सागर ने सुख के बारे में समझाया कि सभी जीवों का लक्ष्य सुख पाना है। लेकिन सफल कोई नहीं हो पाया है क्योंकि सुख की व्याख्या और दिशा दोनों गलत हैं। सच्चे सुख को पाने के लिए स्वयं के भीतर झांकना होगा। मैं भीतर गया और मैं भी तर गया। भीतर का सुख शाश्वत है और संसार का सुख सुलगते हुए रण में पिघलते हुए बर्फ जैसा है, क्षण भंगुर है। गुरुदेव की नए पद की शास्वती ओली आराधना बल्लारी में होगी।

राजस्थान परिषद का चंग की थाप पर जमा रंग
बेंगलूरु. राजस्थान परिषद का होली स्नेह मिलन रविवार को आयोजित किया गया। प्रेरणा कोठारी के गणेश वंदना एवं मंगलाचरण शुरू हुए कार्यक्रम में राजलदेसर से आई ढाणी बास चंग पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। स्थानीय कलाकारों ने भी चंग पर होली गीत पेश किए। राजलदेसर के कलाकारों ने गिंदड़ नृत्य भी किया।


अध्यक्ष सूरज चिंडालिया ने स्वागत किया। मंत्री कमल तातेड़ ने संचालन किया। सदस्य परिवारों ने स्वीमिंगपूल, रेन डांस सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया। परिषद की महिला विंग की सदस्यों उत्साह चिंडालिया, श्वेता लूनिया, मीनाक्षी बेगवानी, सरिता नाहटा आदि ने हाऊजी खिलाकर मनोरंजन किया। संयोजक उमेद नाहटा ने धन्यवाद किया। विनोद नाहटा, विकास लोढ़ा, आलोक सेठिया, छतर भूतोडिय़ा, आलोक बेगवानी, देवेन्द्र नाहटा तथा सुरेन्द्र गिरिया, अनिल छलानी, राकेश छाजेड़, राकेश दुधेडिय़ा, संजय बैद आदि उपस्थित थे।


पहाड़ी होली के रंग
उत्तराखंड महासंघ की ओर से होली मिलन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। सांभरम कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकगायक धूमसिंह रावत पहुंचे। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ की थाप व मस्क बाजे की गूंज से कार्यक्रम में लोक जमकर थिरके। अभिनेत्री निकिता बुटोला ने भी रंगीलो पहाड़ कार्यक्रम में शिरकत की औऱ अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी से अपील की।


उत्तराखण्डी परिधान में दीपाली तिवारी ने नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने इस मुहिम की सराहना की। डॉ दीपक जोशी, ब्रिगेडियर पी.सी. पंत व ब्रिगेडियर टी.सी. उनियाल ने होली की शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड महासंघ के संस्थापक सदस्य पंडित हेम जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

भीमेश्वर मित्र मंडल का होली मिलन
भीमेश्वर मित्र मंडल के तत्वावधान में 22वां होली स्नेह मिलन हुआ। गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। बाद में भीमेश्वर महादेव की पूजा, अर्चना एवं महाआरती का आयोजन हुआ। महिलाओं ने लोकगीतों पर गरबा किया व राजस्थानी गीत गाए। होली के गीतों पर डांडिया खेला गया। बच्चों को उपहार बांटे गए। पारसमल जैन, शंकरलाल प्रजापत, रमेश सोलंकी, मोतीलाल पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, मोतीसिंह, त्रिलोक देवासी, मोतीलाल चौधरी, प्रकाश देवासी आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो