लक्ष्य सही होना चाहिए-साध्वी भव्यगुणा
राजेन्द्र भवन में धर्मसभा
बैंगलोर
Published: May 02, 2022 08:10:17 am
बेंगलूरु. गुरु राजेन्द्र भवन किलारी रोड में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि लक्ष्य सही होना चाहिए, क्योंकि काम तो दीमक भी दिन रात करती है, पर वह निर्माण नहीं, विनाश करती है। साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि जीतने से पहले जीत और हार से पहले हार, कभी नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,उसी तरह कठिनाई और संघर्ष सहे बिना, अच्छे दिन नहीं आते। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि बहुत कमियां निकलते हंै हम दूसरों में अक्सर, आओ एक मुलाकात जरा आइने से भी कर लें। इन्सान उन चीजों से कम, बीमार होता है,जो वह खाता है,ज्यादा बीमार वह, उन चीजों से होता है,जो उसे अन्दर ही अन्दर, खाती रहती हैं। इस अवसर पर मेघराज भंसाली, हेमराज मोदी, कांतिलाल गांधीमूथा, कीर्ति कुमार आहोर, चम्पालाल, मनोज परमार, गौतमचंद लूणिया विजयराज चूतर, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार कुंकुलोल, किरण कुमार कुंकुलोल, निखिल ने सेवा भक्ति का लाभ लिया।
मेघराज भंसाली ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12:39 विजय मुहूर्त में भक्तामर महापूजन होगा। इसका लाभ हेमराज रिखबचंद मोदी धानसा ने लिया। मंगलवार को तेरापंथ सभा भवन गांधी नगर में वर्षीतप अनुमोदना निमित्त रथयात्रा वरघोड़ा सुबह 9 बजे से निकलेगा। 10 बजे संयम मायरा का भव्य कार्यक्रम होगा। दोपहर ऋषिमंडल महापूजन होगा। लाभार्थी नेमिचंद पारसमल वेदमूथा रेवतड़ा हैं। शाम 7 बजे मेहंदी सांजी गीत भक्ति भावना होगी, जिसका लाभ चम्पुबाई मिश्रीमल मालवी परिवार रतलाम ने लिया।
संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता भक्ति की धूम मचाएंगे।

लक्ष्य सही होना चाहिए-साध्वी भव्यगुणा
येडियूर गोशाला में गोमाता को खिलाई लापसी
बेंगलूरु. मातृछाया जैन महिला संगठन बेंगलूरु की सदस्याओं ने विश्व प्राणी कल्याण मंडल की येडियूर स्थित गोशाला में गोवंश को लापसी खिलाई। गोशाला के व्यवस्थापकों ने इन्दुबेन रमेशकुमार जैन के गोसेवा कार्य के लिए स्वागत किया।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
