scriptमहापौर ने प्लास्टिक कवर के साथ सौंपे थे सीएम को मेवे, अब भरना पड़ा जुर्माना | The mayor had handed over the CM to them with plastic cover, Fine | Patrika News

महापौर ने प्लास्टिक कवर के साथ सौंपे थे सीएम को मेवे, अब भरना पड़ा जुर्माना

locationबैंगलोरPublished: Aug 04, 2019 05:52:55 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने महापौर के पद पर आसीन व्यक्ति के इस तरह प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के सवाल उठाए।

MAYOR

महापौर ने प्लास्टिक कवर के साथ सौंपे थे सीएम को मेवे, अब भरना पड़ा जुर्माना

बेंगलूरु. महापौर (Mayor) गंगाम्बिका ने प्रतिबंधित प्लास्टिक (Ban Plastic) के इस्तेमाल करने पर बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (BBMP) को जुर्माना अदा किया है।

गंगाम्बिका ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गत 30 जुलाई को वे मुख्यमंत्री (CM) बीएस येडियूरप्पा (BS Yediyurappa) को बधाई देने गई थीं। उस समय येडियूरप्पा को सूखे मेवे का बास्केट दिया, इसके ऊपरी हिस्से में प्लास्टिक कवर लगा था।
तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने महापौर के पद पर आसीन व्यक्ति के इस तरह प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के सवाल उठाए।

महापौर ने कहा कि उन्होंने इस उल्लंघन के लिए 500 रुपए जुर्माना राशि किया है। नियम और कानून सभी के लिए एक हैं। कानून से बढ़ कर कोई नहीं है।
उन्होंने ही पालिका के अंतर्गत प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कई टन प्लास्टिक जब्त करने के अलावा व्यापारियों पर लाखों रुपयों का जुर्माना लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो