बैंगलोर

लोगों की पिटाई से लुटेरे ने दम तोड़ा

अस्पताल में हुई मौत

बैंगलोरApr 21, 2021 / 04:42 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. एक वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने जम कर पीटा। बुरी तरह घायल लुटेरे ने निम्हांस अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार मादानायकनाहल्ली के अंबेडकर कॉलोनी निवासी शांतम्मा (65) दोड्डबल्लापुर रोड पर अनाज की दुकान चलाती है। वह दोपहर नवासे के साथ दुकान खोलने जा रही थी। एक स्कूटर पर आए एक व्यक्ति ने उसकी सोने की चेन छीन ली। शांतम्मा ने सहायता के लिए शोर मचाया।
वहां से गुजर रहे लोगों ने लुटेरे का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे जम कर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान महेश (41) के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर महेश को बचाया और सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे निम्हांस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मादानकनाहल्ली पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पिटाई करने वालों को तलाश कर रही है।
लूट का प्रयास विफल करने में महिला घायल
बेंगलूरु. राजानुकुंटे में एक लुटेरे ने सोने की चेन छीनने के प्रयास में एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजानुकुंटे के कावेरी नगर निवासी एक महिला अनुसूया (45) नल से पानी लेकर घर लौट रही थी। एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसकी चेन छीनने का प्रयास किया।
अनुसूया ने चेन को मजबूती से थाम लिया और सहायता के लिए शोर मचाया। इस कारण अनुसूया का गला कट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजानुकुंटे पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को तलाश कर रही है।

Home / Bangalore / लोगों की पिटाई से लुटेरे ने दम तोड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.