scriptरंग बिरंगी पतंगों से रंगा बेलगावी का आसमान | The sky of Belgaavi, colorful with colorful kites | Patrika News

रंग बिरंगी पतंगों से रंगा बेलगावी का आसमान

locationबैंगलोरPublished: Jan 20, 2019 04:34:01 pm

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता सुवर्ण विधान सौधा के निकट मालिनी सिटी में बेलगावी अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन किया।

bangalore news

रंग बिरंगी पतंगों से रंगा बेलगावी का आसमान

पतंग उत्सव में २५ देशों की टीमें
बेलगावी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता सुवर्ण विधान सौधा के निकट मालिनी सिटी में बेलगावी अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन किया।

गुप्ता ने कहा कि इस पतंग उत्सव में पूरी दुनिया से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं और उम्मीद है कि यह समारोह गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह बनाने में सफल होगा। लोकसभा सदस्य सुरेश अंगड़ी ने कहा कि उत्सव से बड़ी संख्या में सैलानी आकर्षित होते हैं। अमरीका, सिंगापुर, नेपाल सहित २५ देशों की टीम इस उत्सव में शिकरत कर रही है।
अंगड़ी ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने में विधायक अभय पाटिल की अहम भूमिका रही है। पाटिल ने पतंग उत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए काफी काम किया है जिस कारण बेलगावी अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उत्सव में पड़ोसी राज्य गोवा और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं और अपनी संस्कृति और व्यापार को इस कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ावा दे रहे हैं। २५ देशों के प्रतिभागियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से २० प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
अनोखी पतंगे
पतंग उत्सव में पतंगों के कई आकर्षक रूप देखने को मिल रहे हैं। ड्रैगन, बाघ, बिच्छू, पतंग, सांप, रिंग मॉडल सहित दर्जनों प्रकार की रंग-बिरंगी पतंगें आसमान पर अनोखा रंग बिखेर रही हैं। पतंग उत्सव देखने हजारों लोग आ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो