scriptशाह के दौरे से राज्य को कोई लाभ नहीं मिला: खरगे | The state did not get any benefit from Shah's visit: Kharge | Patrika News

शाह के दौरे से राज्य को कोई लाभ नहीं मिला: खरगे

locationबैंगलोरPublished: Jan 20, 2020 08:31:28 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया

शाह के दौरे से राज्य को कोई लाभ नहीं मिला: खरगे

शाह के दौरे से राज्य को कोई लाभ नहीं मिला: खरगे

बेंगलूरु. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह के लिए प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं की तुलना में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का प्रचार करना अधिक महत्वपूर्ण है। शाह के दौरे से राज्य को कोई लाभ नहीं होगा। खरगे ने कहा कि शाह ने कलसा-बंडूरी नहर परियोजना का जिक्र नहीं किया। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को इस परियोजना के बारे में सवाल करना चाहिए था। खरगे ने कहा कि शाह के लिए तो अपनी पार्टी का वोट बैंक बचाना ही अधिक महत्वपूर्ण है, राज्य के गरीबों व किसानों से उनकी कोई हमदर्दी नहीं है। खरगे ने कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से सहायता की दरकार है, लेकिन शाह ने कुछ नहीं कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो