scriptहथिनी वेदा ने जन्मा तीसरा बच्चा | Third child born by Hameena Veda | Patrika News

हथिनी वेदा ने जन्मा तीसरा बच्चा

locationबैंगलोरPublished: Apr 21, 2018 07:26:04 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

बीबीपी में अब हाथियों की संख्या 22 हो गई है

BBP
बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (बीबीपी) में एक नया सदस्य हाथियों के परिवार में जुड़ गया। हथिनी वेदा ने बुधवार को अपने तीसरे बच्चे मादा हाथी को जन्म दिया। बीबीपी के कार्यकारी निदेशक आर. गोकुल ने बताया, वेदा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बीबीपी में अब हाथियों की संख्या 22 हो गई है।
——————
न्यायपालिका को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: गौड़ा
महाभियोग प्रस्ताव का किया समर्थन
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ जांच जरूरी
बेंगलूरु. कांग्रेस सांसद राजीव गौड़ा और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति संचार संयोजक प्रियंका चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के महाभियोग प्रस्ताव को सही ठहराया है। गौड़ा ने शुक्रवार को कहा, न्यायाधीश बीएच लोया की मौत की एसआईटी (विशेष जांच टीम) जांच कराने के लिए दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह निराश करने वाला है।
गौड़ा ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, भाजपा को सत्ता की भूख है। हर हाल में सत्ता पाने की भूख लोकतंत्र के लिए खतरा है। केंद्र में गद्दी संभालने के बाद से सरकार योजनाबद्ध तरीके से न्यायपालिका प्रणाली व स्वायत्त संस्थानों को लगातार निशाना बनाती आ रही है।
———
मुनि प्रज्ञा सागर का मंगल प्रवेश

मुनि यहां से तमिलनाडु के लिए प्रस्थान करेंगे
बेंगलूरु. मुनि प्रज्ञा सागर शुक्रवार को सुबह बेंगलूरु पहुंचे तथा कर्नाटक जैन भवन में मंगल प्रवेश किया। मुनि ने जैन भवन स्थित भगवान महावीर स्वामी जिनालय में दर्शन किए। मुनि के सान्निध्य में मस्तकाभिषेक किया गया। कर्नाटक भवन के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने आदि श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। मुनि यहां से तमिलनाडु के लिए प्रस्थान करेंगे।
———

गांवों में रखे कचरा पात्र
मण्ड्या. रोटरी क्लब द्वारा हैचनहल्ली, बन्नूर, माकनहल्ली, चामनहल्ली, सिहल्ली, बारणबाडी, बसवनहल्ली, हतहल्ली सहित ३२ गांवों में कचरा पात्र रखे गए। पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष के कालप्पा, क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुरेश चंगाप्पा, क्लब अध्यक्ष बीएस योगेन्द्र गौड़ा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो