scriptछत्तीस कोम ने स्वीकारे अहिंसा यात्रा के संकल्प | Thirty six commes accepted the resolve of non-violence journey | Patrika News

छत्तीस कोम ने स्वीकारे अहिंसा यात्रा के संकल्प

locationबैंगलोरPublished: Oct 14, 2019 07:17:59 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

आओ संकल्प करें कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीस कोम ने स्वीकारे अहिंसा यात्रा के संकल्प

छत्तीस कोम ने स्वीकारे अहिंसा यात्रा के संकल्प

कांतिलाल राजपुरोहित ने सर्वसमाज कि तरफ से अभिनंदन पत्र शांतिदूत को भेंट किया
बेंगलूरु. आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में ‘आओ संकल्प करेंÓ कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति बेंगलूरु की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेंगलूरु की अनेक संस्थाओं एवं समस्त समाज ने भाग लिया।
आचार्य महाश्रमण ने कहा जीवन में हर कार्य में नैतिकता होनी चाहिए। समस्त प्राणियों के प्रति हमारे मन में मैत्री का भाव होना चाहिए। सबके साथ हम सद्भावना रखें। अहिंसा यात्रा की संकल्पत्रयी का विश्लेषण करते हुए गुरुदेव ने सभी संभागीयों को नशा मुक्ति की प्रेरणा के साथ शराब आदि नशीले पदार्थों का त्याग करवाया। आचार्य ने आगे ‘सत्संग से सुख मिलता हैÓ गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन में साधु-संतों की संगति सदैव कल्याणकारी होती है। सत्संग से हमें प्रेरणा मिलती है व मानव जीवन का उद्धार होता है। इस अवसर पर महातपस्वी महाश्रमण ने जैन धर्म, तेरापंथ धर्म संघ एवं अहिंसा यात्रा के बारे में भी जानकारी प्रदान की। शांतिदूत की प्रेरणा से समस्त समाज के लोगों ने अहिंसा यात्रा के संकल्प स्वीकार किए। कार्यक्रम में मुख्य मुनि महावीरकुमार ने ‘आओ मिलकर संकल्प करेंÓ गीत प्रस्तुत किया। प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मूलचंद नाहर ने प्रायोजक मंगलीदेवी दुधेडिय़ा एवं लोगों का स्वागत किया। मुकेशकुमार अग्रवाल(मिशन न्यू इंडिया कर्नाटक के सह प्रभारी एवं चिकपेट भाजपा उपाध्यक्ष, रूपेश सोलंकी(सामाजिक कार्यकर्ता), शैतान सिंह राजपुरोहित(जिला संपर्क टोली सदस्य), सुरेंद्र राजपुरोहित, कुमार जिवेंद्र झा (संपादक राजस्थान पत्रिका) आदि वक्ताओं ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, राजपूत समाज, राजपुरोहित समाज, सीरवी समाज, माली (सैन) समाज, आंजणा पटेल समाज,वैष्णव समाज, जाट समाज, खंडेलवाल समाज, रावणा राजपूत समाज,रावत राजपूत समाज,देवासी (रायका) समाज, विश्नोई समाज, ब्राह्मण समाज, कुमावत समाज, प्रजापत समाज, जांगिड़ समाज, घांची समाज, सुथार समाज, सेन समाज, चारण समाज,पीपा दर्जी समाज, नामदेव छीपा समाज, गुर्जर समाज, खत्री समाज, मेवाड़ कलाल समाज, मालवीय लोहार समाज, स्वर्णकार सोनी समाज, गोस्वामी समाज, रावल समाज, गुजरती वैष्णव समाज, सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद, उत्तरप्रदेश सेवा मंडल संस्थाओं एवं समाज के लोगों ने भाग लिया। नवनीत मूथा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन अहिंसा यात्रा प्रवक्ता मुनि कुमारश्रमण ने किया। महाश्रमण संवसरण में हुए इस कार्यक्रम में 3000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

छत्तीस कोम ने स्वीकारे अहिंसा यात्रा के संकल्प
फोटो….महाश्रमण ०१…
मुस्लिम समुदाय के मध्य सद्भावना संगोष्ठी आयोजित
बेंगलूरु. शांतिदूत आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में सोमवार को मुस्लिम समाज के बीच अहिंसा यात्रा सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से मौलाना अस्शा अजगर अली राज्वीउल खादरी (खतीबो इमाम जामिया मस्जिद-रामनगर),हजरत सैयद जैनुल आबीदीन तुराबी चिश्तीउल खादरी (तुराबिया के प्रमुख), हजरत खलीफा गुलाम मोहम्मद अलखादरी अल जिलानी (खान खा, आलियातुल खादरिया अल जिलानी), डॉ. सैयद सूफी आरिफ हुसैन शा वारिसि (खान खा, वारिसिया), हजरत अस्शा मोहम्मद ताहा अशरफी (सज्जा देनसि खान खा,अशरफिया), सूफी मोहम्मद अरफात आलम खादरी (फाउंडर यूनिवर्सल ब्रदर हुड) ने अपने विचार रखे। उक्त कार्यक्रम में फारुख ने मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं का परिचय दिया, एवं शमशीर अहमद आलियास गाजीपुर ने आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा के सम्बंध में एक कविता प्रस्तुत की। आचार्य ने नैतिकता, सद्भावना एवं नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में 300 से अधिक लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो