scriptइस अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश तय | this actress will come in politics | Patrika News

इस अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश तय

locationबैंगलोरPublished: Feb 25, 2019 05:27:26 pm

भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी तथा अभिनेता से नेता बने अंबरीश की पत्नी सुमालता का राजनीति में प्रवेश लगभग तय हो गया है। इन दोनों ही नेत्रियों के आगामी लोकसभा चुनाव लडऩा भी तय माना जा रहा है।

bangalore news

इस अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश तय

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी भी लड़ेंगी चुनाव

बेंगलूरु. भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी तथा अभिनेता से नेता बने अंबरीश की पत्नी सुमालता का राजनीति में प्रवेश लगभग तय हो गया है। इन दोनों ही नेत्रियों के आगामी लोकसभा चुनाव लडऩा भी तय माना जा रहा है। जहां तक तेजस्विनी का सवाल है उन्होंने गत दिनों भाजपा के टिकट देने की स्थिति में बेंगलूरु दक्षिण सीट से लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए थे।
अब रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पार्टी मंच पर पहली बार उपस्थित होकर साफ संकेत दिए कि वह वे अनंत कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने जा रही हैं। समाज सेवा कार्य में सक्रिय रहीं तेजस्विनी को बेंगलूरु दक्षिण सीट से भाजपा का टिकट मिलना भी तय माना जा रहा है। यदि पार्टी टिकट देती है तो तेजस्विनी जनता के बीच जाकर सहानुभूति का लाभ लेने की कोशिश करेंगी।
पार्टी सूत्रों का भी कहना है कि बेंगलूरु दक्षिण सीट से तेजस्विनी ही पार्टी की उम्मीदवार होंगी।
दूसरी तरफ अंबरीश की पत्नी सुमालता पति के निधन के बाद से सुमालता मंड्या जिले में काफी सक्रिय हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अंबरीश के प्रशंसकों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सुमालता ने रविवार को अंबरीश की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने मंड्या के लोगों की जनसेवा करना स्वीकार कर लिया है। हालांकि मंड्या से सुमालता को कांग्रेस का टिकट मिलना मुमकिन नहीं दिख रहा है। भाजपा के कई नेताओं ने सुमालता को पार्टी में शामिल होने के लिए समझाने का कोशिश की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो