script

दोगुने हो गए इस बार भाजपा के वोट

locationबैंगलोरPublished: May 18, 2018 04:25:05 am

पिछली बार केजेपी तथा भाजपा के अलग-अलग चुनाव लडऩे से भाजपा के मत काफी घटे थे।

 karnataka Assembly elections 2018

हुब्बली. पिछली बार केजेपी तथा भाजपा के अलग-अलग चुनाव लडऩे से भाजपा के मत काफी घटे थे। इस बार एकजुटता का मंत्र जप कर मत प्रतिशत में बढ़ोतरी करने के साथ विधायकों की संख्या भी बढ़ा ली है। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी वोट प्रतिशत बढ़ा लिया है परन्तु विधायकों की संख्या घटी है। जद(ध) के एकमात्र विधायक एनएच कोनरड्डी हार गए हैं। इसके साथ ही पार्टी का वोट प्रतिशत काफी घटा है।

2013 में हुए चुनाव में धारवाड़ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल आठ लाख 8 4 हजार 38 5 वोट पड़े थे। भाजपा को कुल दो लाख 18 हजार 214 (24.6 7 प्रतिशत) तथा केजेपी को कुल एक लाख 32 हजार 38 8 (14.96 प्रतिशत) वोट मिले थे। इस बार दोनों पार्टियों के एकजुट होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह की रणनीति से वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में 10 लाख 46 हजार 8 97 मतदान हुआ है। भाजपा ने पांच लाख 26 हजार 214 वोट प्राप्त किया है। भाजपा के वोट दुगने होने से विधायकों की संख्या दो से पांच हुई है।


वर्ष 2013 में कांग्रेस पार्टी ने तीन लाख 27 हजार 346 वोट प्राप्त किए थे। इस बार कांग्रेस ने चार लाख 13 हजार 375 वोट प्राप्त करने के साथ पिछली बार से 2.47 प्रतिशत अधिक वोट लिया है परन्तु भाजपा के वोटों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी होने से कांग्रेस विधायकों की संख्या चार से घटकर दो पर खिसक गई है। 2013 के चुनाव में जद (ध) ने एक लाख 54 हजार 135 वोट प्राप्त किया था।


इस बार वोटों की संख्या 6 4 हजार 668 को घटी है। पिछली बार जद (ध) से चुनाव लडक़र अच्छे वोट हासिल करने वाले इस्माइल तमटगार ने इस बार कांग्रेस से, अमृत देसाई के भाजपा से चुनाव लडऩे के कारण जद(ध) के वोट घटे हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से जद(ध) प्रत्याशी राजण्णा कोरवी ने 2008 में 11 हजार 938 वोट प्राप्त किया था इस बार 10 हजार 754 वोट प्राप्त किया है।


2013 में कुंदगोल विधानसभा क्षेत्र से जद(ध) प्रत्याशी मल्लिकार्जुन अक्की को 15 हजार 6 13 वोट मिले थे इस बार 6 ,28 0 वोट मिले हैं। यह बहुत बड़ा अंतर है।

ट्रेंडिंग वीडियो