scriptप्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में कर्नाटक के हजारों भक्त भाग लेंगे | Thousands of devotees from Karnataka will participate in Pramukh Swami | Patrika News

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में कर्नाटक के हजारों भक्त भाग लेंगे

locationबैंगलोरPublished: Nov 28, 2022 10:55:24 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भी दी स्वीकृति15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक एक माह चलेगा

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में कर्नाटक के हजारों भक्त भाग लेंगे

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में कर्नाटक के हजारों भक्त भाग लेंगे

योगेश शर्मा
बेंगलूरु. प्रमुखस्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक अहमदाबाद में ओगणज सर्कल एस.पी.रिंग रोड पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से लाखों लोग प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कई देशों के राज्याध्यक्ष सहित, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, सभी प्रमुख मठों के प्रमुखों ने शिरकत करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा चार हजार से अधिक गुजराती प्रवासी भी इस महोत्सव में शिरकत करेंगे।
बोवसणवासी अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान(बीएपीएस) बेंगलूरु के राजाजीनगर स्थित मंदिर के प्रमुख स्वामी सरलजीवन दास ने पत्रिका को विशेष भेंट में बताया कि महोत्सव में विश्व भर से लाखों भक्त भाग लेंगे और प्रमुखस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिव्य जीवन से प्रेरणा प्राप्त करेंगे। अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर 600 एकड़ भूमि पर प्रमुखस्वामी महाराज नगर का निर्माण किया गया है। यह परिसर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सुर्खियों में रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रमुखस्वामी महाराज नगर कला, विज्ञान और संस्कृति के साथ अध्यात्म का संगम होगा। यहां 280 फीट चौड़ा, 56 फीट ऊंचा कलात्मक प्रवेश द्वार बनाया गया है। ऐसे सात द्वार नगर में बनाए गए हैं। सभी भक्तों का प्रवेश इन्ही मार्गों से होगा। एक महीने चलने वाले महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर आयोजन होंगे। यहां प्रेरक प्रदर्शनियां, मंदिर, लाइट एंड साउंड शो, ज्योति उद्यान आदि अनेक आकर्षण होंगे। नगर में प्रवेश करते ही एक स्वर्णजडि़त प्रतिमा आगंतुकों को आकर्षित करेगी। 15 फीट ऊंचे पैडस्टल पर बनी यह मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी। इस प्रतिमा के चारों ओर ब्रह्मस्वरूप प्रमुखस्वामी महाराज की प्र्रेरक जीवन गाथा प्रदर्शित की जाएगी।
स्वामी सरलजीवन दास ने बताया कि नगर के मध्य दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। मंदिर में विराजित सनातन धर्म के देवताओं के दिव्य स्वरूपों की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को बाहर निकलने पर भक्तिमय तीर्थयात्रा पूरी करने की संतुष्टि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रमुखस्वामी महाराज नगर में मध्यमार्ग के दोनों ओर पांच प्रदर्शन खंडों में सहजानंद, मुक्तानंद, नित्यानंद, भारतानंद और परमानंद प्रदर्शनी हॉल जीवन निर्माण,पारीवारिक शांति, नशामुक्ति और राष्ट्रीय सेवा के विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर अतिथियों को मनोरजंन के साथ मूल्यों की प्रेरणा देंगे। बच्चों को सर्वान्मुखी, सशक्त, उत्तरदायी एवं सफल नागरिक बनाने की दिशा दर्शाती बालनगरी, नगर का विशिष्ट आकर्षण होगी। 17 एकड़ में फैली हुई इस बाल नगरी में 3 बड़े खंड हैं।
स्वामी ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन सभी धर्मगुरु अपना वक्तव्य देंगे। ग्लो गार्डन भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों की श्रंखला में बालदिन, महिला दिन, युवा दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सभी राज्यों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन स्थल पर ग्लो गार्डन बनाया गया है। देश में पहली बार ग्लो गार्डन का प्रयास अहमदाबाद में हो रहा है। रात में ये ग्लो गार्डन चमकेगा। वहां प्रेरणा देने वाले जीव
भी रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रमुखस्वामी महाराज ने 40 लाख से ज्यादा लोगों को व्यसन से मुक्त कराया है। इनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू सहित अनेक व्यसन शामिल हैं। मांसाहार का भी परित्याग करवाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो