बैंगलोर

यात्रियों के जेवरात चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मंड्या निवासी एच.एम.नागराज को गिरफ्तार कर 2.75 लाख रुपए के सोने के आभूषण, मोबाइल और अन्य चीजें जब्त की।

बैंगलोरMar 22, 2021 / 11:31 pm

Nikhil Kumar

बेंगलूरु. रेल गाडिय़ों में यात्रियों के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराने वाले तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनसे पांच लाख रुपए के जेवरात जब्त किए।

रेलवे पुलिस के अनुसार हुब्बल्ली निवासी सन्नीस (24) नामक एक युवक को गिरफ्तार कर 8.75 लाख रुपए के जेवरात जब्त किए। आरोपी ने हुब्बल्ली से यशवंतपुर के लिए संपर्क क्रांति रेल गाड़ी में सफर करते समय अरविंद का हैंड बैग उड़ाया था। अरविंद ने हुब्बल्ली रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी तरह अन्य आरोपी मंड्या निवासी एच.एम.नागराज को गिरफ्तार कर 2.75 लाख रुपए के सोने के आभूषण, मोबाइल और अन्य चीजें जब्त की। नागराज ने बेलगावी से अरसीकेरे तक बेलगावी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय एक महिला यात्री दुर्गम्मा (57) का पर्स उड़ाया था। दुर्गम्मा की शिकायत पर हुब्बल्ली रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

तीसरे मामले में कलबुर्गी रेलवे उप संभाग की वाडी रेलवे पुलिस ने एक युवक मोहसिन (27) को गिरफ्तार कर 3.75 लाख रुपए के सोने के जेवरात और एक कीमती मोबाइल फोन जब्त किया। कुलबुर्गी के विशाल नगर निवासी मोहसिन ने मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से बहरामपुर जा रही मुंबई की कौशल्या बड़ातिया नामक महिला का पर्स और सामान चुराया था। कौशल्या ने वाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने आरोपी को कलबुर्गी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.