बैंगलोर

खेत में मिले तेंदुए के तीन शावक

इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही गांव में तेंदुए की आशंका जताई। शावकों के पास मादा तेंदुआ नहीं थी।

बैंगलोरMar 04, 2020 / 11:35 am

Nikhil Kumar

– शावकों का जन्म करीब एक सप्ताह पहले हुआ है

मैसूरु.

जिले के टी. नरसीपुरा तालुक के तुम्बाला गांव में एक गन्ने के खेत में तेंदुए के तीन शावक मिले (Three Leopard cubs, found at a sugarcane farm in Tumbala village in T Narasipura Taluk)। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही गांव में तेंदुए की आशंका जताई। शावकों के पास मादा तेंदुआ नहीं थी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने की कटाई के दौरान मंगलवार सुबह खेत में शावक मिले। इन शावकों का जन्म करीब एक सप्ताह पहले हुआ है। वन विभाग ने शावकों को खेत में ही अपनी निगरानी में सुरक्षित रखा है। हो सकता है कि इन शावकों की मां इन्हें लेने आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तेंदुए का देखा जाना आम है। बीते कुछ वर्षों में वन विभाग ने तीन से चार तेंदुए पकड़े हैं।

Home / Bangalore / खेत में मिले तेंदुए के तीन शावक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.