उसने सिगरेट खरीदने के बाद पेटीएम से भुगतान की बात कही तो दुकान के कर्मचारी छोटू ने नकद देने मांगा। विनय कुमार छोटू से झगड़ कर भुगतान किए बगैर चला गया। छोटू ने दुकान के मालिक राजदीप से शिकायत की।
राजदीप अपने मित्र महादेवय्या के साथ उसे ढूढते हुए खेल मैदान जा पहुंचा जहां विनय कुमार क्रिकेट खेल रहा थ्ज्ञा। उसने विनय से सिगरेट का भुगतान करने को कहा। विनय कुमार ने मना किया तो राजदीप और महादेवय्या उसे पकड़ कर पुलिस थाने ले जाने लगे।
इस पर विनय कुमार और उसके दो दोस्तों ने महादेवय्या पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महादेवय्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विजय नगर पुलिस ने विनय कुमार समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।