scriptखटाल में घुस बाघ ने किया गाय का शिकार | tiger hunts cow | Patrika News

खटाल में घुस बाघ ने किया गाय का शिकार

locationबैंगलोरPublished: Dec 11, 2019 07:53:06 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

खटाल में शोर से आंख खुली तो देखा की बाघ गाय के शव को घसीट कर ले जाने की कोशिश में था।

खटाल में घुस बाघ ने किया गाय का शिकार

खटाल में घुस बाघ ने किया गाय का शिकार

– बाघों को जल्द-जल्द पकडऩे की अपील

कोडुगू.

कोडुगू (Kodugu) जिले के विराजपुर तालुक के नित्तूर गांव में एक बाघ (Tiger) का आतंक कायम है। बाघ ने खटाल (cowshed) में घुस कर वहां बंधे एक गाय का शिकार किया। किसान मंजूनाथ ने बताया कि घटना बुधवार अल सुबह की है। उसने गाय को अपने खटाल में बांधा था। खटाल में शोर से आंख खुली तो देखा की बाघ गाय के शव को घसीट कर ले जाने की कोशिश में था। देखते ही देखते कई स्थानीय लोग इकट्ठा हो गएं। शोर सुनकर बाघ शव को छोड़ भाग निकला।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने करीब पांच दिन पहले हुडीकेरे होबली के एक गांव में बाघ के पंजों के निशान देखे थे। किसान एच. काशी और सी. ईश्वर ने बताया कि दोनों ने गांव से सटे अपने खेत में दो बाघों को देखा था। लोगों ने वन विभाग से बाघों को जल्द से जल्द पकडऩे की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो