scriptTiger : मृत मिली बाघिन | Tigress found dead | Patrika News

Tiger : मृत मिली बाघिन

locationबैंगलोरPublished: Jun 24, 2019 07:22:46 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

पांच दिनों में कर्नाटक ने खोए तीन बाघ।

Tiger Death

Three years of tigers survived in Sanjay Tiger Reserves

प्राकृतिक मौत का अंदेशा

मैसूरु. जिले के H. D. Kote तालुक में एक और Tigress की मौत हो गई है। forest विभाग के अनुसार इस आठ से 10 वर्षीय बाघिन की मौत करीब दो दिन पहले हुई है। हेब्बाल झील के पास सोमवार को शव बरामद होने से मामला प्रकाश में आया। मामले की जानकारी पर जिला वन संरक्षक केसीपी कुमार, रेंज वन अधिकारी मधु और पशु चिकित्सक डॉ. डी. एन. नागराज ने घटना स्थन पहुंच शव का मुआयना किया। जिसके बाद शव को Postmortem के लिए भेज दिया गया। डॉ. नागराज ने बताया कि प्राकृतिक मौत का अंदेशा है। लेकिन फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। रिपोर्ट में सही कारण की पुष्टि होगी।
बता दें कि Mysuru और इससे सटे इलाकों में गत पांच दिन में तीन बाघों की मौत हुई है। गुरुवार को Bandipur National Park के चिक्कनहल्ली क्षेत्र में करीब सात वर्ष के बाघ का शव बरामद हुआ था। वन विभाग ने बाघों की आपसी लड़ाई में इस बाघ के मरने की आशंका जताई थी। जबकि गुरुवार को ही मैसूरु जिले के मुद्देनहल्ली वन क्षेत्र में एक और Tiger मृत मिला था। शव पर चोट के पुराने जख्म के निशान थे। गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। पेट और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो