scriptबताए दिमागी और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर | Tips to stay healthy mentally and physically | Patrika News

बताए दिमागी और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर

locationबैंगलोरPublished: Jun 21, 2021 09:52:30 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

सोजत जैन महिला महासंघ की कार्यशाला

,

बताए दिमागी और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर,बताए दिमागी और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर

बेंगलूरु. सोजत जैन महिला महासंघ कर्नाटक शाखा बेंगलूरु के पांच दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन रविवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में फाइंड इन न्यू पर्सनेलिटी विषय पर प्रेरक वक्ता रेकी मास्टर वीणा बैद ने अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा मेंटली एंड फिजिकली कैसे हैं। हमें अपने खुद के स्वास्थ्य चेतना से कैसे ऊपर उठना है इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा हमें जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर कलात्मक प्रशिक्षण लेने होंगे। हमें चीजों को नए नजरियों से सोचना होगा। दूसरों के लिए कैसे जीएं यह भी उन्होंने बताया।
आज की कार्यशाला की मुख्य अतिथि पोरवाला महिला संघ की अध्यक्ष कविता जैन ने कहा जैन माइनॉरिटी में इनकम सर्टिफिकेट की व्यवस्था कैसे करते हैं इसकी जानकारी दी। मंगलाचरण मनीषा लुंकड़ ने किया। संस्थापक अध्यक्ष मंजू दिनेश लुंकड़ ने सभी की सराहना की। स्वागत भाषण उपाध्यक्ष संतोष लुंकड़ ने किया। संचालन राखी विमल गादिया ने किया। इस अवसर पर अलग-अलग शहरों से107 महिलाओं ने भाग लिया।
सरिता जैन, पुष्पा चोरडिय़ा, इंदिरा चेलावत, संतोष लोढ़ा, विमला खारीवाल, मोनिका तातेड़, प्रेमा खारीवाल, दमयंति बोहरा, वंदना रांका, मोनिका तातेड़ सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो