scriptजंगल में मिले टायरों के निशान ने पहुंचाया आरोपी के घर तक, युवती मुक्त आरोपी गिरफ्तार | Tires mark in the forest helped police to reach the accused's house | Patrika News

जंगल में मिले टायरों के निशान ने पहुंचाया आरोपी के घर तक, युवती मुक्त आरोपी गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Apr 19, 2019 04:57:11 pm

हुनसूर पुलिस ने एक युवती का अपहरण करने के आरोप मेंं एक युवक को गिरफ्तार किया है। दो अन्य युवक फरार हैं। पुलिस के अनुसार बीआर आंबेडकर नगर निवासी २२ वर्षीय युवती बुधवार शाम अपनी सहेली से मुलाकात कर स्कूटर पर घर लौट रही थी।

bangalore news

जंगल में मिले टायरों के निशान ने पहुंचाया आरोपी के घर तक, युवती मुक्त आरोपी गिरफ्तार

किसी फिल्म के सीन की तरह किया अपहरण
मैसूरु. हुनसूर पुलिस ने एक युवती का अपहरण करने के आरोप मेंं एक युवक को गिरफ्तार किया है। दो अन्य युवक फरार हैं। पुलिस के अनुसार बीआर आंबेडकर नगर निवासी २२ वर्षीय युवती बुधवार शाम अपनी सहेली से मुलाकात कर स्कूटर पर घर लौट रही थी।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास एक कार ने स्कूटर को टक्कर मारी। स्कूटर पलटने से युवती गिर पड़ी। कार सवार तीन युवक उसको जबरदस्ती कार में ले गए। युवती ने सहायता के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस निरीक्षक शिव कुमार और पुलिस उप निरीक्षक महेश ने कार का पीछा किया। कार केआरनगर तहसील के जंगल में ओझल हो गई। कुछ दूर जाने के बाद कार के टायर के निशान मिले। पुलिस निशान का पीछा करते हुए चिकमारेगौडऩ हल्ली गांव में गई। वहां एक मकान के बाहर कार खड़ी थी। पुलिस ने वहां से राजेश (२५) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके दो मित्र चिक हुनसूर के राघवेन्द्र और कर्नाटक आवासीय बोर्ड कॉलोनी के संतोष फरार हो गए। पुलिस ने युवती को मुक्त कराया।
जांच से पता चला है कि राजेश युवती से एकतरफा पे्रम करता था। युवती ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी दी थी। इसी कारण राजेश ने मित्रों की सहायता से अपहरण किया। राजेश सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक राम नायक का पुत्र है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो