scriptसमृद्ध बनने के लिए समृद्ध विचार जरूरी-साध्वी भव्यगुणाश्री | To become prosperous, it is necessary to have prosperous thoughts - Sa | Patrika News

समृद्ध बनने के लिए समृद्ध विचार जरूरी-साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: Nov 27, 2022 06:52:03 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

पाश्र्वलब्धि धाम में धर्मसभा का आयोजन

समृद्ध बनने के लिए समृद्ध विचार जरूरी-साध्वी भव्यगुणाश्री

समृद्ध बनने के लिए समृद्ध विचार जरूरी-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. पाश्र्वलब्धि धाम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि समृद्ध बनने के लिए आवश्यक है कि हमारे मन में निरंतर समृद्ध बनने के विचार बने रहें। यह विचार हमें अपने आदर्श की ओर बनने के लिए प्रेरित करते रहेंगे और हम सजग व जागरूक रहकर अपने आदर्श व लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। सजग रहने के कारण व्यक्ति अवसर नहीं चूकता। यदि व्यक्ति उत्साही और स्वावलंबी हो तो उसके लिए संसार में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। समृद्धि उद्यमी लोगों की दासी हैं। यह सृष्टि हमारे ही उपयोग के लिए बनाई गई है। जीवन का अर्थ यातना नहीं, आनंद तथा उसका उपभोग है। आनंद का अर्थ क्रीड़ा या मोजशौक नहीं, विलासिता व अय्याशी तो जीवन को पतन के गर्त की और ले जाते हैं। आनंद का वास्तविक मतलब है व्यक्ति की सभी शक्तियों का पूर्ण विकास तथा विकसित क्षमताओं का विश्व कल्याण के लिए प्रयोग और नैतिक जीवन में एक प्रकार के संतुलन की शृष्टि करना। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि आनंद का अर्थ सुख, समृद्धि शांति और सद्भाव का आगमन तथा दु:ख ईष्र्या एवं द्वेष आदि बुराइयों का नाश है। आनंद जीवन का एक स्वार्णिक पहलू है। भ्रष्टाचार जीवन की सुख शांति को सदा-सदा के लिए समाप्त कर देता है। मनुष्य के जीवन में आनंद का आविर्भाव उस समय तक नहीं होता जब तक कि वह अपने मन से शंकाओं, संदेहों ईष्र्या व द्वेश आदि बुराइयों को दूर नहीं कर देता भय और शंका जीवन रूपी गंगा में विष घोल देते हैं। समृद्ध होने का मूल मंत्र है कि व्यक्ति मानसिक दिवालियापन से बचे, हताश होना छोड़ दे और अपने आपको समृद्ध अनुभव करें, जो व्यक्ति दूसरों को समृद्ध बनाने के लिए उनकी सहायता करते हैं वे ही समृद्ध जीवन बिता सकते हैं। पारस भंसाली ने बताया कि साध्वी को राजेन्द्र सूरि जन्म एवं स्वर्गारोहण जयंती गुरु सप्तमी पर्वोत्सव निश्रा प्रदान करने की विनती करने के लिए सीमंधर राजेंद्र सूरी जैन संघ ट्रस्ट मामूलपेट के मेघराज भंसाली, तिलोकचंद भंडारी, हेमराज मोदी, दिलीप कुमार कांकरिया पहुंचे और विनती की। सोमवार को सुबह विहार करके टी दासरहल्ली पहुंचने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो