scriptजब तक 500 से कम ना हों नए मामले, सख्ती जारी रहे | tough measures should continue untill 500 cases daily | Patrika News

जब तक 500 से कम ना हों नए मामले, सख्ती जारी रहे

locationबैंगलोरPublished: May 31, 2021 10:28:57 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

लॉकडाउन में छूट देने के बारे में राजस्व मंत्री आर. अशोक ने आपनी राय दी

जब तक 500 से कम ना हों नए मामले, सख्ती जारी रहे

जब तक 500 से कम ना हों नए मामले, सख्ती जारी रहे

बेंगलूरु. राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि तब तक लॉकडाउन जैसे सख्त उपाय जारी रहने चाहिए, जब तक बेंगलूरु में कोविड १९ के नए मामले 500 से कम नहीं होते। राज्य में यह संख्या दैनिक 2500 से कम होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में छूट देने से पहले कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सख्ती के कारण ही वायरस के प्रसार में कमी आनी शुरू हुई है। इसलिए राज्य में संक्रमण कम रहने पर सब कुछ धीरे-धीरे खोलना ठीक होगा।
ऐसी है अभी स्थिति

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान १६,६०४ नए मिले हैं। अब तक कुल २६,०४,४३१ लोग संक्रमित हो चुके हैं। २२,६१,५९० लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए लेकिन ३,१३,७३० मरीज आज भी उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा पांच या छह जून को होने वाली बैठक के दौरान निर्णय लेंगे कि राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाया जाए या नहीं। विशेषज्ञों ने अभी लॉकडाउन नहीं हटाने की सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो