scriptदशहरा महोत्सव में पैलेस ऑन व्हील्स में घूम सकेंगे पर्यटक ! | Tourists can visit the Palace on Wheels in the Dussehra Festival | Patrika News

दशहरा महोत्सव में पैलेस ऑन व्हील्स में घूम सकेंगे पर्यटक !

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2018 04:10:37 am

विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान मैसूरु में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक राज्य परिवहन विकास निगम (केएसटीडीसी) और कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) पर्यटकों की विशेष सुविधा के लिए पैलेस ऑन व्हील्स शुरू करने की तैयारी में है।

दशहरा महोत्सव में पैलेस ऑन व्हील्स में घूम सकेंगे पर्यटक !

दशहरा महोत्सव में पैलेस ऑन व्हील्स में घूम सकेंगे पर्यटक!

बेंगलूरु. विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान मैसूरु में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक राज्य परिवहन विकास निगम (केएसटीडीसी) और कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) पर्यटकों की विशेष सुविधा के लिए पैलेस ऑन व्हील्स शुरू करने की तैयारी में है।


पैलेस ऑन व्हील्स एक विशेष किस्म की और बेहतर सुविधाओं वाली बस सेवा होगी जो पर्यटकों को मैसूरु और आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराएगी। अगर सब कुछ योजनाबद्ध रहा तो इसकी शुरुआत १० अक्टूबर
को होगी।


हालांकि तिथि की अंतिम घोषण करने के पूर्व राज्य पर्यटन विभाग और मैसूरु जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक होगी। दशहरा महोत्सव के दौरान मैसूरु में हर वर्ष देश-विदेश के लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। वे न सिर्फ दशहरा बल्कि आसपास के अन्य पर्यटन गंतव्यों को देखने के लिए जाते हैं। इन पर्यटकों पर विशेष नजर रखते हुए पैलसे ऑन व्हीलस की परिकल्पना की गई है। पर्यटकों को इस यात्रा में न सिर्फ घूमने का बेहतर अवसर मिलेगा बल्कि उन्हें टिकट, प्रवेश शुल्क आदि की परेशानी भी नहीं आएगी।


इसके अतिरिक्त उन्हें पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा जिससे उनकी यात्रा सार्थक हो जाएगी। इससे एक ओर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो दूसरी ओर मैसूरु के महलों, कला, हैरिटेज संरचनाओं और संस्कृति को प्रोत्साहित करने में सहयोग मिलेगा। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि मैसूरु में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन वे कुछ पर्यटन गंतव्यों के बारे में जानते हैं जिससे कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटक अनजान बने रहते हैं। यह पहल अगर क्रियान्वित होती है तो एक दिवसीय यात्रा में कई पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा।


पर्यटकों को दोपहर में ललित महल पैलेस में शाही अंदाज वाला भोजन भी कराया जाएगा। माना जा रहा है कि इस यात्रा के लिए प्रति पर्यटक एक हजार रुपए का टिकट हो सकता है जिसमें घूमना, खाना, प्रवेश शुल्क सब शामिल रहेगा। पर्यटक को वोल्वो बसों में घुमाया जाएगा जिसमें वे करीब नौ जगहों पर घूम सकेंगे।

पर्यावरण संरक्षण नहीं, तो नैसर्गिक आपदाएं आएंगी
बेंगलूरु. बागवानी मंत्री एमसी मनगोली ने कहा कि अगर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा नहीं की तो पूरा देश बर्बाद हो जाएगा और सूखे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मंंगलवार को मल्लेश्वरम स्थित वन भवन में विश्व बांस दिवस -२०१८ के अवसर पर पुन:गठित राष्ट्रीय बांस मिशन, नदियों की संरक्षण योजना और बांस विकास कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि विश्व को पर्यावरण की रक्षा नहीं करने और जंगल नष्ट करने के कारण कई नैसर्गिक आपदाओं और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो