scriptप्राकृतिक चिकित्सा से मधुमेह व थायरायड का उपचार संभव | Treatment of diabetes and thyroid possible with naturopathy | Patrika News

प्राकृतिक चिकित्सा से मधुमेह व थायरायड का उपचार संभव

locationबैंगलोरPublished: Jun 18, 2021 11:16:27 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

प्राकृतिक चिकित्सा से मधुमेह व थायरायड का उपचार संभव

प्राकृतिक चिकित्सा से मधुमेह व थायरायड का उपचार संभव

बेंगलूरु. सोजत जैन महिला महासंघ कर्नाटक शाखा बेंगलूरु के पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शुभारंभ स्वामित्व समूह के चेयरमैन बाबूभाई मेहता ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सदा महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ें व उच्च मुकाम हासिल करें।
संस्थापिका अध्यक्ष मंजू दिनेश लुंकड़ ने स्वागत भाषण के साथ योग दिवस के बारे में जानकारी दी। पहले दिन प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. नीतू जैन ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शरीर के पांचों तत्वों का संतुलन बनाए रखने पर बल दिया। डॉ. जयप्रकाश ने प्राकृतिक भोजन के लिए पियास भोजनालय की जानकारी दी। वहां बनाए गए भोजन व विभिन्न रोगों के साथ स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों की जानकारी दी। अतिथि के रूप में प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ प्रभा गुलेच्छा ने थायरायड और मधुमेह का प्राकृतिक व योग से उपचार की जानकारी दी। इससे पूर्व संतोष व डिंपल धारीवाल ने मंगलाचरण किया। डॉ. नीतू जैन का परिचय शीला धारीवाल ने दिया। आभार निर्मला लुंकड़ ने जताया। राखी विमल गादिया ने मंच संचालन किया। पिंकी खारीवाल, संजय धोका, पिंकी लोढ़ा, संजू धारीवाल, निर्मला पिरगल, सुनीता रुणवाल, मनीषा जैन, राजेश गोलेछा, संतोष लोढ़ा सहित 126 पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो