scriptसपने पूरा करने में पूरी शक्ति लगाएं महिलाएं | try your best to fulfill dreams | Patrika News

सपने पूरा करने में पूरी शक्ति लगाएं महिलाएं

locationबैंगलोरPublished: Mar 18, 2019 05:59:02 pm

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल यशवंतपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

bangalore news

सपने पूरा करने में पूरी शक्ति लगाएं महिलाएं

बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल यशवंतपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नमस्कार महामंत्र और प्रेरणा गीत से कार्यशाला शुरू हुई। श्रीदेवी, सरिता, वीणा एवं उनकी चैम्पियन्स टीम ने प्रशिक्षण दिया। महिलाओं को अपने सपने पूरा करने के लिए अपना शतप्रतिशत देना चाहिए। हमेशा अपने बच्चों का साथ दें व एक मजबूत ढाल बनकर रहें।
स्वागत उपाध्यक्ष मंजु गन्ना ने किया। मंत्री मीनाक्षी दक ने साध्वी के संदेश का वाचन किया। मूर्तिपूजक संघ की अध्यक्ष फूलवाबाई नाहर ने कहा कि महिलाओं से अधिक कोई शक्तिशाली नहीं, बस उन्हें अपनी इसकी पहचान होनी चाहिए।
आशा पारेख एवं चंद्रा बोहरा ने भी अपने विचार रखे। कन्या मंडल की कन्याओं को सम्मानित किया गया। आभार कंचन भंसाली ने जताया। राजल बाबेल, कविता दक, संतोष पितलिया का विशेष सहयोग रहा। सहमंत्री लाडली मूथा ने संचालन किया। प्रशिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में तीनों संघ से 50 महिलाओं ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो