scriptतुमकूरु वक्फ बोर्ड ने किया राज्यपाल का सम्मान | Tumkuru Waqf Board honored Governor | Patrika News

तुमकूरु वक्फ बोर्ड ने किया राज्यपाल का सम्मान

locationबैंगलोरPublished: May 26, 2019 12:09:10 am

तुमकूरु जिला वक्फ बोर्ड की ओर से शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल वाजूभाई वाळा का सम्मान किया गया।

तुमकूरु वक्फ बोर्ड ने किया राज्यपाल का सम्मान

तुमकूरु वक्फ बोर्ड ने किया राज्यपाल का सम्मान

बेंगलूरु. तुमकूरु जिला वक्फ बोर्ड की ओर से शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल वाजूभाई वाळा का सम्मान किया गया। बोर्ड के चेयरमैन मुश्ताक अहमद ने बताया कि राज्यपाल वजूभाई वाळा अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श हैं।

प्रदेश में शांति, एकता, भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भावना बनाए रखने में राज्यपाल की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों के दिलों में जगह बनाई है। राज्यपाल ने सरकार को कई अवसर पर श्रेष्ठ सुझाव भी दिए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल को रमजान के बारे में बहुत जानकारी है। उन्हें खुद राज्यपाल से रमजान और कुरान के बारे में सुन कर बहुत आश्चर्य हुआ। उनके जैसा राज्यपाल मिलना प्रदेश की जनता की खुशकिस्मती है। इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता फयाज अहमद, रिजवान पाशा, डॉ. इम्तियाज अहमद, प्यारेजान और सलीम पाशा उपस्थित थे।

अमृत मुनि का विहार गतिमान
मैसूरु. डॉ. अमृत मुनि शनिवार को सिद्धार्थनगर स्थानक से विहार कर तेरापंथ ट्रस्ट मैसूरु के अध्यक्ष प्रकाश दक के निवास पर पहुंचेंगे। उनका प्रवचन सुबह 9 बजे से होगा। रविवार को वे तेरापंथ भवन में प्रवेश करेंगे जहां पर ज्ञानशाला का आयोजन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो