scriptसडक़ दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल | Two killed, one injured in road accident | Patrika News

सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

locationबैंगलोरPublished: Jun 21, 2021 06:37:28 pm

लॉरी और कार में टक्कर

accident_1.jpg
हासन. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर केंचेटीहल्ली के निकट एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार लॉरी और कार के टकराने से हुए इस हादसे में मृतकों की पहचान बेलतंगडी मूल के जयप्रकाश (34) तथा योगेश (33) के रुप में की गई है। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए चरण को हासन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
लॉरी चालक ने सडक़ पर गतिरोधक को देखते ही ब्रेक लगा दिया इस दौरान लॉरी के पीछे से चल रही कार उससे जा टकराई। कार में सवार चार लोग बेंगलूरु से मेंगलूरु जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार इसी क्षेत्र में पिछले दो माह से बार-बार सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सडक़ दुर्घटनाओं के लिए यहां जो गतिरोधक बनाया गया है उसका डिजाइन सहीं नहीं होने के कारण ये दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोग चाहते है कि इन गतिरोधकों का पुनर्निमाण किया जाए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तथा यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो