वह मल्लेश्वरम में पैदल कल्याण मंडप जा रही थी। बाइक पर सवार दो लोगों ने पीछे से आकर 3.20 लाख रुपए कीमत का साने का हार छीन लिया और भाग गए। निर्मला ने सहायता के लिए शोर मचाया।
कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया मगर लुटेरे फरार हो गए। नागरिकों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। मल्लेश्वरम पुलिस उसकी सहायता से लुटेरों को तलाश कर रही है। दूसरी वारदात गिर नगर के विद्या नगर में बुधवार सुबह हुई। पुलिस के अनुसार गीतालक्ष्मी नामक महिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थी।
बीच मार्ग मेंं विद्या नगर में मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उसके गले से 25 हजार रुपए की सोने की चेन छीन कर भाग गए। गिरि नगर पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को तलाश कर रही है।