scriptयूएइ व कतर से बेंगलूरु लौटे दो सहित 115 निकले कोरोना संक्रमित | two returned from UAE and Qatar among 115 new corona cases in Karnatak | Patrika News

यूएइ व कतर से बेंगलूरु लौटे दो सहित 115 निकले कोरोना संक्रमित

locationबैंगलोरPublished: May 29, 2020 01:49:46 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

दक्षिण कन्नड़ जिले में 24 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में दो वर्ष का बच्चा भी है। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे थे।

Corona Sampling in Tikamgarh

Corona Sampling in Tikamgarh

बेंगलूरु. प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 2500 के पार पहुंच गई। 2533 मरीजों में से 1650 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक उपचार के बाद स्वस्थ 834 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इनमें से 53 मरीजों को गुरुवार को छुट्टी मिली। महाराष्ट्र से कर्नाटक लौटे लोगों में संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। गुरुवार को भी मिले 115 में से 95 लोग विदेश या देश के अन्य राज्यों से कर्नाटक लौटे थे। सबसे ज्यादा 85 मरीज महाराष्ट्र से कर्नाटक पहुंचे थे।

बेंगलूरु शहर में नौ मामले

बेंगलूरु शहरी में कुल नौ मरीजों की पुष्टि हुई। यूएइ से लौटे 26 वर्षीय युवक व कतर से लौटे 35 वर्षीय पुरुष की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। छह अन्य मरीज, पुराने मरीज (पी-1240) से संक्रमित हुए। इन मरीजों में चार, 11, 13 और 15 वर्ष के चार बाल मरीज भी हैं। 61 वर्षीय एक पुरुष मरीज को सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) के लक्षणों के पश्चात अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रायचुर जिले में भी एसएआरआइ से जुड़ा कोरोना का एक मामला सामने आया है। 39 वर्षीय एक पुरुष मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

29 में से 26 महाराष्ट्र से

उडुपी जिले में सबसे ज्यादा 29 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें से 26 लोग महाराष्ट्र से लौटे थे जबकि दो तेलंगाना और एक अन्य मरीज केरल से लौटा था। इन मरीजों में छह वर्ष की एक बच्ची भी है।

10 मामले में संक्रमण का कारण अज्ञात

हासन जिले में 13 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 मरीजों में संक्रमण का कारण पता नहीं चल सका है। दो लोग महाराष्ट से लौटे थे जबकि पुराने मरीज (पी-2441) के कारण एक 42 वर्षीय महिला संक्रमित हुई। इन मरीजों में 12 वर्ष का एक बच्चा हैं।
बीदर जिले में 12 लोग संक्रमित हुए हैं। इन मरीजों में छह व 10 वर्ष के दो बच्चे भी हैं। सभी लोग महाराष्ट्र से लौटे थे।
राज्य के अन्य जिलों का हाल

-विजयपुर जिले में दो मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज महाराष्ट्र से लौटे थे।
-चार व नौ वर्ष के दो बालक सहित महाराष्ट्र से कलबुर्गी लौटे पांच लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आ गए।
-चित्रदुर्ग जिले में छह नए मरीजों की पुष्टि हुई। ये सभी मरीज तमीलनाडु से लौटे थे।
-चिक्कमगलूरु में तीन मरीज मिले। एक मरीज दिल्ली से लौटा जबकि दो महाराष्ट्र से लौटे थे।
-हावेरी जिले में चार नए मामले सामने आए हैं। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे थे। इनके साथ दो वर्ष का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है।
– यादगीर जिले में आठ और 11 वर्ष के दो बच्चों सहित सात मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी लोग महाराष्ट्र से लौटे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो