पुलिस ने बताया कि मृतक किशोरों की पहचान १७ वर्षीय विश्वनाथ पाटिल और १६ वर्षीय नागराज के रूप में हुई है। दोनों जिले के हुमनाबाद टाउन निवासी थे। दोनों नदी के किनारे एक चट्टान पर चढकर दोनों सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से दोनों फिसलकर नदी में जा गिरे। दोनों को तैरना नहीं आता था, जिस कारण वे नदी में डूब गए। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस और डूबने वाले युवकों के परिजनों को दी। घानौर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है।