scriptउडुपी लौटे आठ हजार लोगों में से सात हजार महाराष्ट्र से | udupi returned 8000 people has 7000 from Maharashtra | Patrika News

उडुपी लौटे आठ हजार लोगों में से सात हजार महाराष्ट्र से

locationबैंगलोरPublished: May 25, 2020 10:00:02 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

31 मई तक उडुपी को लोगों को उसी राज्यों में रहना पड़ेगा जहां वे फिलहाल हैं। क्योंकि पहले से क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों की जांच पूरी नहीं हुई है। केंद्रों में फिलहाल ज्यादा जगह भी नहीं है।

coorna_fever_clinics.jpg

उडुपी. जिलाधिकरी जी. जगदीश ने कहा कि करीब 8010 उडुपी निवासी देश के दूसरे राज्यों से वापस लौटे हैं। सभी क्वारंटाइन केंद्र में हैं। इनमें 7226 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। 3617 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 1208 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जांच नमूनों की संख्या बढऩे से लैब पर दबाव है। इसलिए कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, शिवमोग्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और वेनलॉक सरकारी अस्पताल स्थित लैबों की मदद भी ली जा रही है।

10-15 फीसदी कोरोना वायरस संक्रमित

उन्होंने बताया कि मुंबई और दुबई से लौटने के बाद क्वारंटाइन किए गए लोगों में से 10-15 फीसदी कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 47 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज की हृदयघात से मौत हो चुकी है। आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की तादाद बढऩे की उम्मीद है। इसलिए डॉ. टीएमए पई अस्पताल में भी जांच लैब शुरू करने की तैयारी जारी है।

कुंदापुर तालुक सरकारी अस्पताल के एक भवन को 125 बिस्तर वाले कोविड अस्पताल में बदला गया है। करकला तालुक सरकारी अस्पताल में भी 75 बिस्तर वाला विशेष ब्लॉक स्थापित करने पर काम जारी है। एसडीएम कॉलेज ऑफ आयुर्वेद में भी 100 बिस्तर की व्यवस्था की जा रही है जबकि भुवनेंद्र छात्रावास में 56 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। सभी ब्लॉक में चौबीस ं घंटे नर्स और चिकित्सक मौजूद रहेंगे। महामारी अधिनियम के तहत निजी चिकित्सकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो