बैंगलोर

Karnataka: सभी के सोने के बाद बुलाता था और फिर रेप करता था

गंदे खेल में छात्रावास की वार्डन भी शामिल थी

बैंगलोरNov 14, 2022 / 05:56 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में जेल में बंद लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणरु नाबालिग लड़कियों को अपने कमरे में तब बुलाता था जब सभी लोग सो जाते थे। फिर हैवानियत का खेल शुरू हो जाता था। यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है उनके खिलाफ दायर चार्जशीट में। लिंगायत संत के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है।
आरोप है कि उसने 2013 से 2015 के बीच आधी रात को 13 साल की बालिका के साथ कई बार बलात्कार किया। बालिका को सभी के सो जाने के बाद पिछले दरवाजे से कमरे में बुलाया जाता था और सुबह होने से पहले वहां से भेज दिया जाता था।
किसी ने आते हुए देखा तो नहीं

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कमरे में पहुंचते ही सबसे पहले यह पूछा जाता था कि किसी ने आते हुए देखा तो नहीं। बाद में चाकलेट दिया जाता था। फिर रेप किया जाता था। पीडिता के अनुसार इस गंदे खेल में छात्रावास की वार्डन भी शामिल थी।
मालूम हो कि संत शिवमूर्ति को 1 सितम्बर को यौन उत्पीडऩ के आरोप में पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह चित्रदुर्गा जेल में बंद है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.