scriptकॉलेजों व पर्यटन स्थलों के पास बेचते थे गांजा, नाकांबदी में हुए गिरफ्तार | Used to sell Ganja near colleges and tourist places, | Patrika News

कॉलेजों व पर्यटन स्थलों के पास बेचते थे गांजा, नाकांबदी में हुए गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Feb 17, 2020 07:29:10 pm

सूचना मिलने पर पुलिस ने कोरटगेरे के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। एक कार में आ रहे आरोपियों ने पुलिस को देखा और कार को पीछे मोड कर भागने की कोशिश की।

कॉलेजों व पर्यटन स्थलों के पास बेचते थे गांजा, नाकांबदी में हुए गिरफ्तार

कॉलेजों व पर्यटन स्थलों के पास बेचते थे गांजा, नाकांबदी में हुए गिरफ्तार

बेंगलूरु. तुमकूर जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ११ किलोग्राम गांजा और एक कार जब्त की है। आरोपियों की पहचान सदाशिव नगर के मख्दूम ((४५), नईम अहमद (२४) और सलीम (३२) के तौर पर की गई है।
कोरटगेरे पुलिस को सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश से एक कार में गांजा लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कोरटगेरे के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। एक कार में आ रहे आरोपियों ने पुलिस को देखा और कार को पीछे मोड कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार का पीछा किया तो दो आरोपी कार से कूद कर फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस निरीक्षक नदाफ, पुलिस उप निरीक्षक मंजुनाथ और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के पेनुगोन्डा के गोरंटला गांंव से गांजा खरीदकर इसे बेचने के लिए कार में भर कर ला रहे थे। सभी आरोपी तुमकूर जिले में कॉलेजों और पर्यटन क्षेत्रों मेंं पर्यटकों को गांजा बेचते थे। मख्दूम के खिलाफ तिलक पार्क, दाबसपेट , कुणिगल , नेलमंगला समेत विभिन्न पुलिस थानों में १८ मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर रिहा होने के बाद युवकों को गांजा बेचा करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो