scriptउत्तराखंड समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन | Uttarakhand society celebrated Holi sneh milan | Patrika News

उत्तराखंड समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन

locationबैंगलोरPublished: Mar 18, 2019 06:22:37 pm

उत्तराखंड समाज, बैंगलोर की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ आयोजितकिया गया।

bangalore news

उत्तराखंड समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन

बेंगलूरु. उत्तराखंड समाज, बैंगलोर की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित
किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड लोक संस्कृति से जुड़े झोड़ा नृत्य, गीत, पहाड़ी होली गीत, पहाड़ी बाजा आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तराखंड समाज होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से कथावाचक पंडित हेमराज शास्त्री, श्यामसिंह गोबारी, खडक़ सिंह मेहरा, सरस्वती देवी मेहरा, पंडित नवीन पनेरू, भुवनचंद्र जोशी, रामसिंह नेगी, कमलसिंह नेगी, पंकज पांडेय, भूपेंद्र सिंह बिष्ट सहित उत्तराखंड समाज बैंगलोर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

धर्म में जीवन लगाओगे तो दो भव सार्थक होंगे
बेंगलूरु. साध्वी रुचिताश्री ससंघ यशवंतपुर पहुंचीं। इस अवसर पर अनेक संघों के श्रावक-श्राविका उपस्थित थे। यशवंतपुर संघ के अध्यक्ष सुमेरसिंह मुणोत, नेमीचंद कटारिया, गौतमचंद भण्डारी, गौतमचंद मूथा, जैन रत्न हितैषी संघ अध्यक्ष पदमराज मेहता, महामन्त्री गौतमचंद ओस्तवाल, ओमप्रकाश लुणावत, यशवंतपुर नवयुवक मंडल, महिला मंडल, बहु मण्डल, जैन रत्न नवयुवक मंडल, महिला मंडल आदि उपस्थित थे। संघ मंत्री रमेश बोहरा ने सभी का स्वागत किया। समता टपरावत, ममता धोका, चंचल भण्डारी, सुरेन्द्र आंचलिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गौतम ओस्तवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो