1986 बैच की राज्य कैडर की अधिकारी 31 मई को पदभार संभालेंगी। वे 31 मई को सेवानिवृत हो रहे मुख्य सचिव पी. रविकुमार का स्थान लेंगी। वंदिता अगले साल नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे। चौथी महिला मुख्य सचिव- वर्तमान में वंदिता अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-विकास आयुक्त हैं। पंजाब की रहने वाली वंदिता कर्नाटक की 39वीं मुख्य सचिव होंगी।
वे थेरेसा भट्टाचार्य (2000), मालती दास (2006) और के रत्नप्रभा (2017) के बाद शीर्ष पद पर पदस्थ होने वाली चौथी महिला हैं। वंदिता ने अपने 36 साल के कॅरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। पिछले साल उन्हें राज्य में कोविड -19 टीकाकरण की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
उन्होंने केंद्र में अंतरिक्ष विभाग के साथ भी काम किया। वर्तमान में वंदिता आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ कर्नाटक की मानद अध्यक्ष हैं। मई 2021 में उन्होंने तत्कालीन सीएम बीएस येडियूरप्पा को पत्र लिखकर भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के समर्थकों द्वारा युवा आईएएस अधिकारी वी यशवंत के साथ कथित दुर्व्यवहार पर विरोध व्यक्त किया था।