script

वीर ही बढ़ते हैं संयम मार्ग पर

locationबैंगलोरPublished: Apr 14, 2018 06:30:48 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

मुमुक्षु नेमीचंद का किया अभिनंदन

mumukshu
बेंगलूरु. साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु की ओर से शुक्रवार को यशवंतपुर में मुमुक्षु नेमीचंद कोठारी का अभिनंदन किया गया। जैन संघ अध्यक्ष कमल सिपानी ने मुमुक्षु की वैराग्य भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में सांंसारिक सुखों का त्याग करके आत्म कल्याण के लिए संयम के कठिन मार्ग पर बढऩे का महान निर्णय लेकर सभी के लिए एक आदर्श पेश किया है। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के शिखर सदस्य शांतिलाल सांड ने संयम को वीरों का मार्ग बताया। मंत्री कुलदीप नंदावत ने युवा उम्र में त्याग के पथ पर आगे बढऩे की सराहना की। मुमुक्षु की पत्नी पुष्पा देवी का अभिनन्दन महिला शाखा की राष्ट्रीय महामंत्री सुरेखा सांड, कोषाध्यक्ष मधु बम्बकी आदि ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तमचंद कोठारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जसकरण सुराणा, बेंगलूरु के उपाध्यक्ष गोपालचंद खींवसरा, महावीरचंद मेहता, सुनील नंदावत, मिश्रीलाल देसरला, नियामक समिति के राष्ट्रीय सदस्य किशोर कर्णावट, समता युवा संघ के मंत्री भरत मुणोत, महावीरचंद चौपड़ा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुमुक्षु नेमीचंद की दीक्षा 18 अप्रैल को आचार्य रामेश की विशेष आज्ञा से रतलाम में होगी।
————-

आत्म साधना का मार्ग है दीक्षा
बेंगलूरु. अखिल भारतीय जैन संघ बेंगलूरु की ओर से मुमुक्षु नेमीचंद कोठारी का साफा, माला, शॉल, स्मृति चिह्न से सम्मान किया गया।
दीक्षा की अनुमति प्रदान करने वाले परिवार के पुष्पादेवी कोठारी, राजेश सोनू, विकास कोमल, जयवर्धन, नैतिक का भी सम्मान किया गया। मंच अध्यक्ष देवीलाल सुखलेचा ने कहा कि आत्म साधना का मार्ग दीक्षा है। मोक्ष मार्ग की आत्म साधना का मार्ग दीक्षा है। मोक्ष मार्ग की पगडण्डी दीक्षा है। दीक्षा ग्रहण करना शूरवीरों का काम है। अनंत पुण्योदय के उदय होने पर ही दीक्षा के भाव आते हैं। इस अवसर पर बाबूलाल भटेवरा, ज्ञानचंद मुणोत, प्रिया देरासरिया मौजूद रहे।
———

आज रवाना होगा यात्रा संघ
बेंगलूरु. राजस्थान के सोजत सिटी में अक्षय तृतीया पारणे, मिश्रीमल की दीक्षा शताब्दी व रूपचंद ‘रजत’ की दीक्षा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में समारोह में शिरकत करने यात्रा संघ शनिवार रात को ९ बजे यशवंतपुर स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी से रवाना होगा। समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड़ के नेतृत्व में श्रावक-श्राविका शनिवार देर शाम यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेंगे। यहां रात 9 बजे प्रसन्न कुमार अशोक कुमार संचेती रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर सोजत सिटी के लिए रवाना करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो