scriptजानिए क्या हुआ जब लॉरी से टकराया मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन | Vehicle in CM Yediyurappas convoy rams into lorry | Patrika News

जानिए क्या हुआ जब लॉरी से टकराया मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन

locationबैंगलोरPublished: Dec 31, 2019 02:58:25 pm

मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के काफिले का वाहन मंगलवार को यशवंतपुर के पास सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय मुख्यमंत्री काफिले के साथ यात्रा नहीं कर रहे थे।

जानिए क्या हुआ जब लॉरी से टकराया मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन

जानिए क्या हुआ जब लॉरी से टकराया मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के काफिले का वाहन मंगलवार को यशवंतपुर के पास सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय मुख्यमंत्री काफिले के साथ यात्रा नहीं कर रहे थे।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के सचिव सेल्वकुमार की है। हालांकि जब वह एक लॉरी से टकरा गई तो उस समय सेल्वकुमार कार में नहीं थे।
कार चालक को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
बताया जाता है कि यशवंतपुर के पास वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले सड़क पर एक डिवाइडर से टकराई उसके बाद एक लॉरी से जा टकराई। दुर्घटना में कार चालक को चोट लगी है और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
कुछ समय के लिए यातायात अवरुध्द
बताया जाता है कि दुर्घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात अवरुध्द हुआ। यातायात पुलिस ने यातायात बहाल किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो