scriptमौजमस्ती के लिए चुराते थे वाहन, गिरोह गिरफ्तार | Vehicles stolen for fun, gang arrested | Patrika News

मौजमस्ती के लिए चुराते थे वाहन, गिरोह गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Oct 21, 2019 07:53:04 pm

गिरि नगर पुलिस ने लूटपाट व चोरी के आरोप में छह खतरनाक लुटेरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है।

मौजमस्ती के लिए चुराते थे वाहन, गिरोह गिरफ्तार

मौजमस्ती के लिए चुराते थे वाहन, गिरोह गिरफ्तार

बेंगलूरु. गिरि नगर पुलिस ने लूटपाट व चोरी के आरोप में छह खतरनाक लुटेरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नागराज (२२), कौशिक (२२), विजय कुमार (२६), गंगाधर (२६), रेणु कुमार और शरवण (२०) मौजमस्ती करने और नशीले पदार्थ की खरीदी के लिए रात के समय मकानो में चोरी करने के अलावा दुपहिया वाहनों को भी चुराया करते थे। इनके कब्जेे से ६ लाख रुपए कीमत के आभूषण, ७.३५ लाख रुपए कीमत के २१ दुपहिया वाहन और १.६५ लाख रुपए कीमत के १४ मोबाइल फोन जब्त किए। इनके खिलाफ गिरि नगर, तलाघट्टापुर, के.जी.नगर, विजय नगर, राजगोपाल नगर, सी.के.अच्चूकट्टू, सुब्रणण्या नगर, केंगेरी, कग्गलीपुर और अन्य पुलिस थानो में लूट, जानलेवा हमला, चोरी और अन्य २० से अधिक मामले दर्ज हैं।
अज्ञात महिला का शव मिला
मंड्या. मद्दूर तहसील में पुलिस को एक अज्ञात महिला का क्षत वितक्ष शव तालाब किनारे मिला है। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। शरीर पर हरे रंग की साड़ी है। शव जिला अस्पताल शवगृह में रखवाया है। केस्तुर ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो