विजयेंद्र ने प्रियांक खरगे और जमीर से मांगे इस्तीफे, मंत्रियों के बयानों को बताया लोकतंत्र का अपमान
बैंगलोरPublished: Nov 21, 2023 12:07:26 am
प्रियांक खरगे के व्यवहार को देखें, तो वे इस भ्रम में हैं कि सत्ता स्थायी है। यदि आप कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र (चित्तपुर) और जिले (कलबुर्गी) में होने वाली घटनाओं को देखें तो इसमें और गुंडागर्दी के बीच कोई अंतर नहीं है।
बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से अपने मंत्री प्रियांक खरगे और जमीर अहमद खान का इस्तीफा लेने की मांग की है। खरगे सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी के साथ-साथ ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं, जबकि खान आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। विजयेंद्र ने कहा कि मंत्रियों के हालिया आचरण और टिप्पणियों ने उनके पद को कमजोर बनाया है।