scriptपार्टी में बढ़ा विजयेन्द्र का कद, उपाध्यक्ष नियुक्त | Vijayendra's height in the party, appointed vice-president | Patrika News

पार्टी में बढ़ा विजयेन्द्र का कद, उपाध्यक्ष नियुक्त

locationबैंगलोरPublished: Aug 01, 2020 08:16:20 pm

सांसद शोभा करंदलाजे सहित दस उपाध्यक्ष

bjp.jpg
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी में उनका कद बढ़ा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने विजेन्द्र सहित दस लोगों को पार्टी में प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विजयेन्द्र को पार्टी में बीएस येडियूरप्पा का उत्तराधिकारी माना जाता है इस वजह से उनकी यह नियुक्ति पार्टी में चर्चा का विषय बन गई है।
वह भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव थे। एक ट्वीट में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष कटील व मुख्यमंत्री येडियूरप्पा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़़ी मेहनत करेंगे।
उपाध्यक्षों की सूची में अन्य प्रमुख नेता पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली, सांसद शोभा करंदलाजे, प्रताप सिम्हा, निर्मल कुमार सुराणा, एम गुत्तेदार शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किये जाने के बाद तेजस्विनी को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया था।
कटील ने उपाध्यक्षों के साथ ही चार महासचिव, दस प्रदेश सचिव, दो कोषाध्यक्षों की भी नियुक्त किया है। कटील ने पिछले साल अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने अब पार्टी पदाधिकारियों की अपनी पूरी टीम बना ली है।

ट्रेंडिंग वीडियो