scriptविजयपुरा सबसे ठंडा जिला रहा | Vijaypura remained the coldest district | Patrika News

विजयपुरा सबसे ठंडा जिला रहा

locationबैंगलोरPublished: Dec 03, 2018 05:19:26 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

तापमान 29 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।

jainism

विजयपुरा सबसे ठंडा जिला रहा

बेंगलूूरु. प्रदेश में मौसम का मिजाज खुश्क बना हुआ है। सर्दी का जोर बढऩे के साथ ही मौसम में यह तब्दीली आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुासर बीते 24 घंटों के दौरान विजयापुरा पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना रहा।
पिछले करीब 3-4 दिनों से यहां लगातार सबसे कम तापामन रिकार्ड किया जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान विजयापुरा का न्यनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई तब्दीली आने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। सुबह समय कोहरा और धुुंध छाए रहेंगे और दिन में चटक धूप निकालेगी। तापमान 29 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
मैसूरु. जिले के तहसील मुख्यालय नंजनगुड तहसील के बेल्लिगेरे थानांतर्गत कल्कंडा गांव के निकट रविवार को सुबह बाइक-लॉरी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों की पहचान कल्कंडा गांव निवासी बसवा, चंद्रा तथा पुट्टस्वामी के रूप में की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने मामला दर्ज कर मृतकों का शव परिजनों को सुपुर्द किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो