scriptKarnataka ByPolls : हुणसूर में हारे विश्वनाथ, तीसरी बार विधायक बने मंजुनाथ | Vishwanath loses in Hunsur, Manjunath becomes MLA for the third time | Patrika News

Karnataka ByPolls : हुणसूर में हारे विश्वनाथ, तीसरी बार विधायक बने मंजुनाथ

locationबैंगलोरPublished: Dec 09, 2019 02:27:44 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में भाजपा विरोधी राजनीतिक करने वाले विश्वनाथ इस बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे।

Karnataka ByPolls : हुणसूर में हारे विश्वनाथ, तीसरी बार विधायक बने मंजुनाथ

MANJUNATH AND VISHVNATH

बेंगलूरु. पुराने मैसूरु क्षेत्र के दिग्गज नेता एएच विश्वनाथ उपचुनाव मेंं हार में गए। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में भाजपा विरोधी राजनीतिक करने वाले विश्वनाथ इस बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे।
तीन बार विधायक और मैसूरु से सांसद रह चुके विश्वनाथ को कांग्रेस उम्मीदवार एचपी मंजुनाथ ने हराया।

मंजुनाथ कांग्रेस के पुराने नेता हैं और इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। मंजुनाथ ने करीब 40 हजार मतों से पूर्व मंत्री विश्वनाथ को हराया।
पिछड़ों के मसीहा कहे जाने देवराज अर्स का चुनाव क्षेत्र रहे हुणसूर को कांग्रेस और जद-एस का मजबूत गढ़ माना जाता है।

हालांकि, दो बार भाजपा यहां जीत चुकी है लेकिन दोनों बार उसे दूसरे दलों से आए नेताओं के सहारे ही सफलता मिली। लेकिन, इस बार विश्वनाथ के सहारे जीत का भाजपा का सपना पूरा नहीं हो पाया।
हुणसूर में वर्ष 2008 के बाद पहली बार त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी थी। सामान्यत: इस क्षेत्र में मुकाबला परंपरागत प्रतिद्वंदियों कांग्रेस और जद-एस के बीच ही होता रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो