scriptराम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा! | volunteer for the construction of Ram Temple in Ayodhya: baig | Patrika News

राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा!

locationबैंगलोरPublished: Nov 09, 2019 09:02:09 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

कांग्रेस के मुस्लिम समुदाय के पूर्व मंत्री ने कहा-स्वंयसेवक बनकर देंगे योगदान, हम साथ मिलकर बनाएंगे मंदिर और मस्जिद

राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा!

राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा!

बेंगलूरु. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं मंत्री आर.रोशन बेग ने कहा है कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। वे एक कार्यकर्ता के तौर पर राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप (हिंदू) राम मंदिर बनवाइए। हम एक स्वंयसेवक के तौर पर सहयोग करेंगे। कृपया हमें भी अपने साथ रखिए। हम आप से यह भी कहेंगे कि जो जमीन हमें मस्जिद बनवाने के लिए दी गई है उसपर मस्जिद बनवाने में हमारा साथ दीजिए। हम साथ मिलकर मंदिर और मस्जिद बनाएंगे।’ आठ बार के विधायक बेग ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा ‘मैंने एक साल पहले ही कहा था कि राम मंदिर अगर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।’ पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। पहले भी सभी ने कहा था कि जो शीर्ष अदालत जो भी फैसला देगा वह सभी को मान्य होगा। हम फैसले का सम्मान करते हैं। मुस्लिम समुदाय का धर्म ज्ञाता भी सर्वसम्मति से कह रहे हैं कि वे फैसले का पालन करेंगे। बेग ने मुस्लिम याचिकार्ताओं से अपील की कि वे अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट पर आए फैसले को अब चुनौती नहीं दें। मुस्लिम समुदाय समान अवसर, शांति और सह-अस्तित्व के साथ रहना चाहता है। यही हमारा नारा भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो