बैंगलोर

राज्य की 14 सीटों पर मतदान जारी

मतदान में बड़े दिल वाले निकले शिवमोग्गा के मतदाता

बैंगलोरApr 23, 2019 / 06:11 pm

Ram Naresh Gautam

राज्य की 14 सीटों पर मतदान जारी

https://twitter.com/PatrikaBlr/status/1120664986584408064?ref_src=twsrc%5Etfw

शिवमोग्गा संसदीय क्षेत्र में 54.88 प्रतिशत मतदान

बेंगलूरु. आम चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 14 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक सीटों पर 49.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान होने वाली स्वाभाविक छिटपुट घटनाओं के अलावा कोई बड़ा वाकया अभी तक सामने नहीं आया। सर्वाधिक मतदान शिमोगा (शिवमोग्गा) संसदीय क्षेत्र में 54.88 प्रतिशत दर्ज हुआ। जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत 42.01 गुलबर्गा (कलर्बुी) में हुआ है। सुबह सात बजे से आरंभ होने के दो घंटे बाद यानी 9 बजे सभी चौदह सीटों पर 7.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद 11 बजे यह आंकड़ा 13.27 प्रतिशत बढ़कर 20.65 हो गया। दोपहर एक बजे मतदान में 15.96 प्रतिशत का उछाल आया और यह 36.61 तक पहुंच गया। जबकि दोपहर तीन बजे 49.80 पहुंच गया। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक मतदान वाले शिवमोग्गा क्षेत्र में भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टीभाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा के पुत्र बीवाई राघवेंद्र और कांग्रेस एवं जनता दल-एस गठबंधन की ओर से मधु बंगारप्पा मैदान में हैं। जबकि सबसे कम मतदान दर वाले गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश जाधव से है।

इटली से आकर किया मतदान

हुब्बली. लोकतंत्र का त्योहार कहे जाने वाले चुनाव के लिए मतदान करने के लिए एक भारतीय नागरिक विदेश में पढ़ाई करने के बावजूद अपने मतदान के अधिकार को चलाने के लिए भारत आया है। हुबली के मंजूनाथ नगर निवासी पद्मनाभ गोपाल आचार्य कनची इटली के मिलानो में एमव्स कई पढ़ाई कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में अपने मतदान के अधिकार को चलाने के लिए हुबली आए हैं। शहर के मंजूनाथ नगर स्थित मतदान केंद्र में मतदान करने के जरिए मतदान के अधिकार को चलाया।

Home / Bangalore / राज्य की 14 सीटों पर मतदान जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.