बैंगलोर

वृद्धाश्रम का शिलान्यास

अग्रवाल सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में लक्ष्मीसागर गांव के मरुधर टाउनशिप लेआउट में अग्रसेन सीनियर सिटीजन एक्टिविटी होम (वृद्धाश्रम) का शिलान्यास किया गया।

बैंगलोरJan 19, 2019 / 09:38 pm

Santosh kumar Pandey

वृद्धाश्रम का शिलान्यास

बेंगलूरु. अग्रवाल सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में लक्ष्मीसागर गांव के मरुधर टाउनशिप लेआउट में अग्रसेन सीनियर सिटीजन एक्टिविटी होम (वृद्धाश्रम) का शिलान्यास किया गया। ट्रस्टी शिवचंद परसरामपुरिया, अध्यक्ष डॉ. सतीश जैन, उपाध्यक्ष भागीरथप्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरके पोद्दार, रामस्वरूप पोद्दार, किशन अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, हनुमान गुप्ता, प्रकाश, रघुवीरसिंह अग्रवाल, विनोद बंसल, अशोक, श्यामसुदर गोयल आदि उपस्थित रहे।
शत्रुंजय महातीर्थ तीनों लोक में उत्तम
बेंगलूरु. आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर, प्रवर्तक प्रवर कलापूर्ण विजय की निश्रा में शुक्रवार को अयोध्यापुरम से शत्रुंजय महातीर्थ तक संघयात्रा के लिए प्रयाण हुआ। आचार्य ने तीर्थयात्रा प्रयाण की विधि कराई। उन्होंने कहा कि शत्रुंजय महातीर्थ तीनों लोक में उत्तम है। संघयात्रा भवयात्रा को समाप्त करती है।
शोभायात्रा निकाली
मंड्या. अरकेरे गांव में शुक्रवार को गुरु सिद्धप्पा कंड्या की शोभायात्रा निकाली। ग्रामीणों ने श्रीफल अर्पित कर पूजा की। गुरु सिद्धप्पा के अनुयायी ने सिर पर तस्वीर को लेकर विभिन्न मार्ग से गुजरे। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.