scriptजागो जनमत: आज व्यापारी करेंगे जागरूक | Wake Up Poll: Today Businessman Will Be Vigilant | Patrika News

जागो जनमत: आज व्यापारी करेंगे जागरूक

locationबैंगलोरPublished: Apr 21, 2018 07:02:21 pm

अभियान की गूंज उपनगरों में

jago janmat
बेंगलूरु. राज्य के प्रवासियों के बीच मतदान करने के प्रति उठी ‘जागो जनमत’ आवाज अब जन-जन की आवाज बनने लगी है। बेंगलूरु के अनेक संगठन अब दृढ़ संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।
इनमें कई व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन भी शामिल हैं। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका का जागो जनमत अभियान अब शहर से निकल बाहरी उपनगरों में भी अलख जगा रहा है। प्रवासी अब मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कड़ी से कड़ी जोडऩे लगे हैं।
पत्रिका के जागो जनमत अभियान में थोक अनाज एवं दाल व्यापारी संघ (एपीएमसी) यशवंतपुर भी एक कड़ी के रूप में जुड़ गया है। संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र लाहोटी ने बताया शनिवार शाम 4 बजे एपीएमसी यशवंतपुर यार्ड स्थित महात्मा गांधी कॉम्प्लेक्स में सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें व्यापारियों व पलदारों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
कल योग शिक्षक करेंगे संकल्प
राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने समर्थन दिया है। योग शिक्षक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए संकल्प करेंगे। ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी भंवरलाल आर्य ने बताया रविवार दोपहर 2 बजे वीवीपुरम स्थित आर्य समाज भवन में राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
————-

शाह को गैर हिंदू कहना हताशा का प्रतीक : जावड़ेकर
बेंगलूरु. केंद्रीय मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अमित शाह को गैर हिंदू कहना सिद्धरामय्या की हताशा को प्रदर्शित करता है। जावड़ेकर ने कहा कि सिद्धरामय्या शाह पर आरोप लगा रहे हैं जो झूठ के अलावा कुछ नहीं है। शाह पीढिय़ों से पक्के हिंदू रहे हैं। भाजपा कुछ सवाल पूछ रही है जिनके जवाब सिद्धरामय्या को देने होंगे। जिस व्यक्ति ने मेहुल चोकसी को जमानत दिलाई, उसी वकील को आपने टिकट दिया है। जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के कमीशन लेने के अपने दावों के पर्याप्त प्रमाण पहले ही दे चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो