scriptसिरा में भाजपा के पक्ष में लहर: विजयेन्द्र | Wave in favor of BJP in Sira: Vijayendra | Patrika News

सिरा में भाजपा के पक्ष में लहर: विजयेन्द्र

locationबैंगलोरPublished: Oct 22, 2020 06:43:37 pm

भाजपा नेता ने कहा,खिलेगा कमल

vijyendra2.jpg
बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष (Karnataka BJP vice-president B Y Vijayendra) बीवाई विजयेन्द्र ने कहा है कि सिरा विधानसभा उपचुनाव में संभावित हार के भय से विपक्ष सरकार पर निराधार आरोप लगा रहा है।

गुरुवार को यहां चेन्नैया गुरुपीठ के स्वामी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में विजयेन्द्र ने कहा कि सिरा में भाजपा के पक्ष में लहर है। यही वजह है कि कांग्रेस व जनता दल-एस को हार का डर सता रहा है और वे भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विपक्ष को हार का डर
उन्होंने कहा कि सिरा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता बदलाव चाहते हैं। सिरा में कमल खिलेगा और कार्यकर्ता इस संबंध में आश्वस्त हैं। लोग निर्वाचन क्षेत्र का विकास चाहते हैं और उनका मानना है कि केवल भाजपा ही ऐसा करेगी। इसलिए वे भाजपा का समर्थन करने का मन बना चुके हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा विकास के दम पर चुनाव लड़ रही है और विपक्ष ने पहले से ही हार मान ली है।
विपक्ष ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

बता दें कि सिरा में पार्टी की जीत के लिए विपक्ष ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जद-एस नेता व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भावुक होकर पार्टी की जीत के लिए लोगों से मत मांग रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता सिद्धरामय्या भी जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो