बैंगलोर

पाकिस्तान के घर में भी रखेंगे नजर

प्रधानमंत्री कार्यालय में अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है जिससे सीमापार पाकिस्तान स्थित के किसी घर के भीतर भी निगाह रखी जा सकती है।

बैंगलोरJan 18, 2019 / 05:52 pm

Santosh kumar Pandey

पाकिस्तान के घर में भी रखेंगे नजर

इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम विकिसत कर रहा भारत
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री कार्यालय में अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है जिससे सीमापार पाकिस्तान स्थित के किसी घर के भीतर भी निगाह रखी जा सकती है।
उन्होंने यहां विकासशील देशों के प्रतिनिधियों के लिए उपग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्नति का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ‘भारत एक पायलट कार्यक्रम के तहत इंटीग्रेटेड बोर्डर मैनेजमेंट सिस्टम विकिसत कर रहा है जिससे सीमापार पाकिस्तान के किसी घर में भी देखा जा सकता है।’
उन्होंने कहा कि आज अंतरिक्ष तकनीक घर-घर तक पहुंच गई है। भले ही लोगों को यह मालूम हो या ना हो कि रॉकेट कैसे लांच होते हैं या उपग्रह कैसे काम करते हैं लेकिन अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग जरूर कर रहे हैं। इस तकनीक के चलते सरकारी कामकाज में काफी पारदर्शिता भी आई है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष विभाग पर काफी ध्यान दिया है। अब अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग बुनियादी विकास, सडक़ों के निर्माण, खनन, मनरेगा और रेलवे क्रासिंग पर भी हो रहा है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज दुनिया के विकसित देशों के साथ खड़ा है। भारत ऐसे कई देशों को अंतरिक्ष प्रौद्यौगिकी में पीछे छोड़ चुका है जो अंतरिक्ष कार्यक्रमों की शुरुआत पहले किए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 196 9 में नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रखा लेकिन वे पानी का पता नहीं लगा सके। चांद पर पानी की खोज भारतीय मिशन चंद्रयान-1 ने पहली बार की। अब जल्दी ही भारत गगनयान मिशन लांच करेगा जो सोने पर सुहागा साबित होगा।

Home / Bangalore / पाकिस्तान के घर में भी रखेंगे नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.