scriptघर से पकड़ा दुर्लभ प्रजाति का सफेद अजगर | white albino python found in Karnataka | Patrika News

घर से पकड़ा दुर्लभ प्रजाति का सफेद अजगर

locationबैंगलोरPublished: Jun 05, 2020 10:23:22 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

घर सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

white_python.jpg

बंटवल. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक के कवलकट्टे गांव के एक घर से शुक्रवार को बेहद दुर्लभ सफेद अजगर (white albino python found in Karnataka) पकड़ा गया है। सांप पकडऩे वाले किरण ने इस पांच फीट लंबे अजगर को पकड़ कर वन अधिकारियों को सुरक्षित सौंपा।

यह अजगर नौशाद नामक एक व्यक्ति के घर में डेरा जमाए हुए था। घर के सदस्यों ने सबसे पहले इसे देखा। जिसके बाद घर सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

नौशाद के एक मित्र ने किरण को बुलाया। सूचना मिलने पर किरण ने आकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा। वन अधिकारी श्रीधर ने बताया कि अजगर को मेंगलूरु चिडिय़ाघर (Mengaluru Zoo) भेजा गया है।

किरण ने बताया कि यह दूसरा ऐसा मौका है जब उसने दक्षिण कन्नड़ जिले में सफेद अजगर पकड़ा है। इस अजगर की उम्र चार से पांच वर्ष है। सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

ट्रेंडिंग वीडियो